The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Nanded: An injured woman is being dragged on a bedsheet because lack of stretcher

जैसे घिसटते हुए ये महिला अस्पताल से बाहर गई, वह बताता है कि अस्पतालों के क्या हाल हैं

सोशल मीडिया पर जवाब मांग रहे हैं लोग.

Advertisement
pic
30 जून 2018 (अपडेटेड: 30 जून 2018, 09:41 AM IST)
Img The Lallantop
महिला को चादर पर बिठाकर ले जाते परिजन.
Quick AI Highlights
Click here to view more
महाराष्ट्र के नांदेड़ के अस्पताल में सरकारी बदइंतजामी की पोल खोलता एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक महिला, जिसका पैर टूटा हुआ है, को दो महिलाएं एक चादर पर बिठा खींचकर ले जा रही हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि अस्पताल में स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं था. वीडियो नांदेड़ के शंकर राव चौहान अस्पताल का है. यहां एक महिला को पैर टूटने पर उसके दो परिवारीजन अस्पताल लेकर आए. पैर पर प्लास्टर चढ़ाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. लेकिन अस्पताल में उस टाइम पर कोई स्ट्रेचर नहीं था. इसलिए उन्होंने महिला को एक चादर पर बिठाया और उसे खीचंते हुए अस्पताल से बाहर ले गए. अस्पताल प्रशासन की भी इस मामले में सफाई आ गई है. शंकर राव चौहान अस्पताल के डीन चंद्रकांत म्हास्के ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. लेकिन वहां मौजूद अधिकारियों के मुताबिक मरीज और उसके परिवारीजनों को बताया गया कि कुछ देर में एक स्ट्रेचर फ्री होने वाली है. लेकिन उन्होंने इंतजार नहीं किया और उसे ऐसे ही ले गए. मामले की कोई शिकायत भी नहीं मिली है. पर इसका वीडियो वायरल हो गया है. लोग अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं.  
  ये भी पढ़ें- सात साल की रेप पीड़िता के परिवार से बीजेपी विधायक बोले- थैंक्यू बोलो कि हम आए! वीभत्सता: सात साल की बच्ची को अगवा करके रेप किया, अब उसकी आंतें काटनी पड़ी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कबीर के मगहर में जाकर झूठ बोला? क्या राष्ट्रपति कोविंद को जगन्नाथ पुरी मंदिर में लगे धक्के की कहानी कलेक्टर ने गढ़ी थी? वीडियो- पड़ताल: क्या दलित होने की वजह से मंदिर में घुसने से रोक दिए गए थे राष्ट्रपति कोविंद?

Advertisement

Advertisement

()