उड़ी हमले के बाद से भारत की आतंकवादियों पर की गयी कार्रवाई के बाद बातें और काम,सब कुछ तेज़ हो गया है. सेना को देश का भरपूर समर्थन मिल रहा है. साथ ही देश में कामकरने वाले पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स को बुरे दिन देखने पड़ रहे हैं. हर ओर से एक हल्लाउठ रहा है कि उन्हें वापस अपने देश चले जाना चाहिए. इस बात पर देश दो पार्ट्स मेंबंट गया है. एक है जो कहता है कि उन्हें काम करते रहना चाहिए. और एक उन्हें काम नदेने के पक्ष में है. सलमान खान ने कहा कि जो सेना ने किया वो एकदम सही था. लेकिनआर्टिस्ट्स को इंडियन गवर्नमेंट ने वर्किंग वीज़ा दिया है. वो आर्टिस्ट हैंटेररिस्ट्स नहीं. ऐसे में उनका काम क्यूं छीना जाए? इसी चेन में नाना पाटेकर नेअपनी बात ज़ोरदार तरीके से रखी है. और हमें याद दिलाई है उस किरदार की जो उन्होंनेतिरंगा में प्ले किया था - इन्स्पेक्टर शिवाजी राव वागले. वो जो कटघरे में खड़ा होकरएक हवालदार से कहता है कि "जीवन में कभी भी रिश्वत ली हो तो मुझे हाथ मत लगाना."अपने 'इंटरव्यू' के दौरान उन्होंने सलमान की बातों का भी जवाब दिया और साथ ही वो सबभी अपने अंदाज़ में खुलकर कहा जो वो इस मुद्दे पर सोचते हैं:https://www.youtube.com/watch?v=lAusPvGI3PM&feature=youtu.be