The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Naked statue of Donald Trump erects in a park in America

नंगे डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अमरीकियों की सेल्फी!

प्रेसिडेंट बनने वाले हैं ट्रम्प. लोग प्यार भी करते हैं और नफ़रत भी.

Advertisement
pic
19 अगस्त 2016 (अपडेटेड: 19 अगस्त 2016, 10:58 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
डोनाल्ड ट्रम्प. इस टाइम दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान बनने का ख्वाब संजोये बैठे हैं. अमरीकी प्रेसिडेंसी की रेस में हैं. लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं. अंदेशा है कि गद्दी मिल भी जाएगी. लेकिन जो नहीं पसंद करता है वो एकदम्मे नहीं पसंद करता है. ऐसे ही किसी नमूने ने डोनाल्ड ट्रम्प का एक पुतला बनाया और पार्क में लगा दिया. सबके देखने के लिए. मजे की बात ये कि पुतला नंगा था. यानी डोनाल्ड ट्रम्प नंगे बीच पार्क में खड़े थे. लोग आ-जा रहे थे. पुतले को देख मुस्कुरा रहे थे. फिर कोई आया और उसके साथ सेल्फी खिंचवाने लगा. और फिर फ़ोटो-वोटो का मामला शुरू हो गया. भीड़ पे भीड़ आती गयी. लोग मौज लेते रहे. इतने में ही वहां से किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने उस पुतले को पार्क से हटाने के इंतज़ाम करवाए. पुतला हटा दिया गया. कहानी खतम. Donald Trump Donald Trump Donald Trump

Advertisement

Advertisement

()