The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Nagrota attack: Bravery of officers' wives averts hostage crisis during encounter

नगरोटा: दो जवानों की बहादुर बीवियों ने आतंकियों को घर में नहीं घुसने दिया

जितना गोला बारूद आतंकियों के पास से मिला है. उससे लगता है, बड़ा हमला करने वाले थे.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
पंडित असगर
30 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 29 नवंबर 2016, 05:15 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
मंगलवार. जम्मू-कश्मीर में दो जगह आतंकियों का हमला. आर्मी के 2 अफसर और 5 जवानों की शहादत. अफसोस...! आर्मी ने मोर्चा संभाला और दोनों जगह पांच आतंकियों को जहन्नुम रवाना कर दिया. आतंकियों के मंसूबों को नाकाम करने में दो अफसरों की बीवियों ने भी बहादुरी दिखाई. नहीं तो आतंकी बड़ा हमला कर सकते थे. पहले नगरोटा में आर्मी की एक टुकड़ी पर फिदायीन हमला हुआ. नगरोटा जम्‍मू से 20 किलोमीटर दूर है और हाइवे पर बसा है. यहां पर 16 कॉर्प्‍स का हैडक्‍वार्टर भी है. आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका और फिर यूनिट के अंदर घुसने की कोशिश की. हमले में 2 अफसर व तीन जवान शहीद हो गए, जबकि दो जख्मी. आतंकियों ने सुबह साढ़े पांच बजे के करीब हमला किया था. इसके बाद आर्मी ने आतंकियों को घेर लिया. सभी स्‍कूलों को बंद करा दिया गया. आर्मी ने तीनों आतंकी मार गिराए.
nagrota attack
 
nagrota attack 1
दूसरा हमला सांबा के चामलियाल में बीएसएफ की बॉर्डर आउट पोस्‍ट पर हुआ. आतंकियों ने गोलीबारी की. बीएसएफ ने फ़ौरन इलाके को खाली करा लिया. आतंकी एक ट्यूबवैल पंप हाउस में छिप गए. BSF ने यहां छिपे दोनों आतंकियों को मार गिराया. यहां हुई गोलीबारी में BSF का एक जवान भी जख्मी हुआ है.

दो अफसरों की बीवियों ने दिखाई बहादुरी

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक पुलिस की यूनिफॉर्म पहने भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने जब आर्मी यूनिट पर हमला किया, तो उनका मकसद फैमिली क्वॉर्टर्स में घुसना था, ताकि वे वहां रह रही जवानों की फैमिली को बंधक बना सकें. अपने बच्चों के साथ फैमिली क्वार्टर में रह रहीं दो महिलाओं की बहादुरी ने आतंकियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया. एक आर्मी अफसर ने बताया, 'दो आर्मी अफसरों की बीवियों ने हिम्मत दिखाते हुए घर के कुछ सामानों की मदद से अपने क्वार्टर की एंट्री को ब्लॉक कर दिया, इससे आतंकवादियों के लिए घर में दाखिल होना मुश्किल हो गया.'
Embed
सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा कि आतंकवादी दो बिल्डिंग्स में घुसे थे, जिसमें जवानों की फैमिली रहती है. इससे 'बंधक सकंट' जैसे हालात बन गए. इसके बाद आर्मी ने फौरन कार्रवाई करते हुए वहां से 12 जवानों, दो महिलाओं और दो बच्चों को बाहर निकाल लिया. सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है.

आतंकी कोई बड़ा हमला कर सकते थे

बताया जा रहा है कि तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के थे. अंदाजा लगाया जा रहा है कि आतंकी जम्मू के सांबा में चलती ट्रेन में ब्लास्ट या पठानकोट जैसे हमले को अंजाम देना चाहते थे. इसके बाद उनका इरादा ट्रेन या आर्मी कैंप पर इस तरह के केमिकल फेंकने का था, जिससे वो जल जाएं. आतंकियों के पास से बड़े हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं. आतंकियों के पास से सुसाइड बेल्ट और गोला बारूद से भरे हुए सुसाइड बैग मिले हैं. आतंकियों के पास से कम्यूनिकेशन के बेहतर उपकरण भी मिले हैं, जिसके जरिए वो पाकिस्तान में अपने हैंडलरों से कांटेक्ट में थे.

ये भी पढ़ें

नगरोटा जहां से थोड़ी ही दूर रहते हैं विस्थापित कश्मीरी पंडित

नगरोटा में शहीद हुआ JNU का लाल, मेजर अक्षय गिरीश की तस्वीरें वायरल

Advertisement

Advertisement

()