आज आसमान में सूरज को घेरने वाला रंग-बिरंगा घेरा इंद्रधनुष नहीं था, तो फिर क्या था?
लोगों ने कहा कि इससे पहले ऐसा नजारा जिंदगी में कभी नहीं देखा.
.webp?width=210)
उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में शुक्रवार, 28 अप्रैल के दिन लोगों को एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला. यहां के आसमान में सूरज को पूरा घेरते हुए एक इंद्रधनुष बन गया. उसी की तरह पूरा गोल. ये नजारा देख प्रयागराज के लोग चकित रह गए और उसे अपने कैमरे में कैद करने लगे. लोगों ने बताया कि प्रयागराज में ऐसा दृश्य पहली बार देखने को मिला है.
वैज्ञानिकों ने क्या कहा?आजतक से जुड़े पंकज श्रीवास्तव से मिली जानकारी के मुकातिक खगोल विज्ञानी इसे इंद्रधनुष नहीं, बल्कि वॉटर हॉलो या हेलो कहते हैं. सूरज के आसपास इस तरह का गोल घेरा तब बनता है जब सूरज के आसपास बादल होते हैं और उनमें बर्फ की बूंदे भी होती हैं. उनसे रिफ्लेक्ट होकर सूरज की किरणें जमीन पर गिरती हैं. इसके कारण ही लोगों को यह खगोलीय घटना दिखाई देती है.
आकाश वर्मा नाम के एक व्यक्ति ने आजतक से बात करते हुए कहा,
दूसरे चश्मदीद अरविंद कुमार सिंह ने बताया,
लखनऊ में दिखी थीं रहस्यमय लाइटेंकुछ समय पहले यूपी के लखनऊ में रात में लोगों को अजीबोगरीब लाइटें आसमान में जगमगाती दिखी थीं. आजतक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रात के अंधेरे में एक कतारबद्ध तरीके की कई लाइटें नजर आई थीं. ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. शुरू में अफवाहों के साथ सवाल किए गए कि क्या अमेरिका के बाद अब भारत में भी यूएफऔ यानी किसी दूसरी दुनिया के लोग आने लगे हैं. लेकिन बाद में बताया गया कि असल में वो अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स द्वारा भेजा गया इंटरनेट सैटलाइट था.
वीडियो: क्या पीएम मोदी ने असंवेदनशील बयान दिया? राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेता हमलावर

.webp?width=60)

