5 साल के बच्चे ने क्लास में पॉटी कर दी, बदले में स्कूल इतना घिनौना काम करेगा, किसने सोचा था!
बच्चे के पापा को गया फोन! पापा ने लगाए संगीन आरोप

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में एक स्कूल में 5 साल के बच्चे ने अपनी क्लास में पॉटी कर दी. स्कूल से बच्चे के पैरेंट्स को फोन गया. कहा गया कि बच्चे को घर ले जाओ. इसके बाद स्कूल की तरफ से बच्चे के पिता को लेटर गया. उसमें बताया गया कि स्कूल से बच्चे का नाम काट दिया गया है.
क्लास में पॉटी करने के कारण बच्चे को स्कूल से निकाल दिया!बच्चे के पिता का आरोप है कि क्लास में पॉटी करने की वजह से बच्चे को स्कूल से निकाल दिया गया. पिता के मुताबिक स्कूल में उनसे बच्चे की पॉटी साफ करने को कहा गया था और मना करने पर स्कूल से बच्चे का नाम काट दिया. इस मामले में इलाके के शिक्षा अधिकारी ने स्कूल से जवाब मांगा है.
ये मामला मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे के सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर स्कूल का है. आजतक के संदीप सैनी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना सोमवार, 7 नवंबर की है. बच्चे के पिता अनिरुद्ध भारद्वाज का ने बताया,
स्कूल में बच्चे के पिता से कहा गया था- पॉटी साफ करोबच्चे के पिता का आरोप है कि स्कूल की तरफ से उन्हें पॉटी साफ करने के लिए कहा गया था. और ऐसा करने से मना करने पर उनके बच्चे का स्कूल से नाम ही काट दिया गया. उनका कहना है कि उन्होंने स्कूल के हेडमास्टर से मिलने की भी कोशिश की, लेकिन वे मिले नहीं.
पिता की मांग है कि अब स्कूल से उनके बच्चे की टीसी और फीस वापस मिलना चाहिए. वहीं मीरापुर खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद शर्मा ने स्कूल के प्रिंसिपल को नोटिस भेज कर इस मामले में सफाई मांगी है. शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अगर वाकई में बच्चे को क्लास में पॉटी करने के कारण स्कूल से निकाला गया है, तो इसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.
वीडियो- उत्तर प्रदेश: बलिया में स्कूल टीचर के खिलाफ दलित छात्र को बंधक बनाने के आरोप में FIR दर्ज

.webp?width=60)

