The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • muslims beat muslim boy for his beef eating video chhattisgarh bjp barjrang dal

साजिद ने बीफ खाने का वीडियो बनाया, BJP को गालियां दीं, मुस्लिमों ने ही पकड़ के कूटा

साजिद को पीटते हुए क्या बोले मुस्लिम समाज के लोग?

Advertisement
muslim boy beaten for beef video chhattisgarh bjp barjrang dal
आरोपी साजिद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
pic
साकेत आनंद
7 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 7 अप्रैल 2023, 10:44 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में इन दिनों दो वीडियो की काफी चर्चा है. पहले वीडियो में एक युवक कथित रूप से बीफ खाते हुए दिख रहा है. दूसरे वीडियो में वो पिटता दिख रहा है. साजिद खान नाम के इस युवक ने 5 अप्रैल को बीफ वाला वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया था. आरोप है कि उसमें उसने बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी को गालियां दी थीं. जल्दी ही वीडियो वायरल हो गया और साजिद खान संकट में आ गया. हालांकि उसे किसी हिंदू संगठन के लोगों नहीं मारा. दावा किया गया कि मुस्लिम समाज के लोगों ने साजिद को पहले पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया. 

सुकमा का रहने वाला साजिद पुलिस लॉकअप में पहुंच चुका है. 5 अप्रैल को ही उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई. फिर 6 अप्रैल को उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसके बाद उसकी पिटाई का वीडियो वायरल हुआ. इसमें मुस्लिम समाज के ही कुछ लोग साजिद को पीटते नजर आ रहे हैं. उसको पीटते हुए लोग कह रहे हैं कि ‘एक आदमी के चक्कर में पूरा समाज बदनाम हो रहा है, झेलना हम लोगों को पड़ेगा’. पीटते हुए लोग उसे पुलिस स्टेशन भेजने की बात कर रहे हैं. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाता है. पुलिस के सामने भी लोग उसे पीटते रहते हैं.

सुकमा में सड़कों पर विरोध

इंडिया टुडे से जुड़े धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी नेताओं की शिकायत पर साजिद के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. वीडियो वायरल होने के बाद 6 अप्रैल को लोगों ने सुकमा में विरोध प्रदर्शन किया. कई लोगों ने "मुसलमानों का पूर्ण रूप से आर्थिक बहिष्कार" का पोस्टर लिए नारेबाजी की. इसके बाद सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने हिंदू संगठनों के साथ बैठक की. उन्होंने साजिद के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया.

मुस्लिम समाज के लोगों ने भी साजिद के बयान की निंदा की और कार्रवाई की मांग की. सुकमा अंजुमन इस्लामियां कमेटी के सदर कसीमुद्दीन खान ने कहा कि मुस्लिम समाज इस वीडियो की कड़े शब्दों मे निंदा करता है. ऐसे किसी भी सांप्रदायिक विवाद से मुस्लिम समाज इत्तेफाक नहीं रखता. उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज की मांग है कि उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो.

साजिद ने वीडियो में क्या कहा?

वीडियो में साजिद ने हर बात में बीजेपी और बजरंग दल गाली दी है जिसके बारे में यहां नहीं लिखा जा सकता है. वो मांस के टुकड़े को उठाकर कहता है, 

Embed

बीजेपी छत्तीसगढ़ ने ट्विटर पर आरोप लगाया कि साजिद की फोटो कांग्रेस के नेताओं के साथ वायरल हैं. उसने ये भी आरोप लगाया कि इस वाकये के पीछे कांग्रेस की शांति भंग करने की साजिश है. पार्टी ने साजिद के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 

Embed
Embed

वीडियो विवाद के चलते 6 अप्रैल के बंद का अंजुमन इस्लामियां कमेटी ने भी समर्थन किया. कमेटी के सदर कसीमुद्दीन खान ने कहा मुस्लिम समाज ने उस युवक को खोजकर पुलिस के हवाले किया. खान के मुताबिक, सुकमा में हमेशा हिंदू मुस्लिम मिलकर रहे हैं.

वीडियो: इफ्तारी पर हिंदुओं के फल, शोभायात्रा में मुस्लिमों के फूल, रामनवमी की ये यात्रा कहां बनी मिसाल?

Advertisement

Advertisement

()