The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • muslim youth brutally thrashed for hanging out with hindu girl in bandra mumbai video viral

मुंबई: हिंदू लड़की के साथ घूमने पर मुस्लिम लड़के को पीटा, रोकती रही लड़की, VIDEO वायरल

जय श्री राम और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए लड़के को पीटा. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई.

Advertisement
pic
16 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 16 अगस्त 2023, 09:08 AM IST)
muslim youth brutally thrashed for hanging out with hindu girl in bandra mumbai video viral
बांद्रा रेलवे स्टेशन पर पिटाई का वीडियो वायरल. (फोटो- ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मुंबई ( Mumbai) के बांद्रा में एक मुस्लिम युवक की बुरी तरह पिटाई (Muslim Youth Beaten) की गई. सिर्फ इसलिए कि वो एक हिंदू लड़की के साथ घूम रहा था. रेलवे स्टेशन पर सरेआम आठ से दस लोगों ने मिलकर उसे घसीटा, घूसे और थप्पड़ मारे. आरोपी ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए उसे पीटते रहे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

आज तक से जुड़े एजाज खान की रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीडियो सोशल मीडिया पर 14 अगस्त को अपलोड किया गया था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की कोई खबर सामने नहीं आई है. वायरल वीडियो बांद्रा रेलवे स्टेशन का है. घटना किस दिन की है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं सामने आई है. वीडियो में एक आरोपी शख्स कह रहा है,

ये मुस्लिम युवक नाबालिग हिंदू लड़की को लेकर जा रहा था, ये लव जिहाद है.

मौके पर एक लड़की भी है जो बार-बार आरोपियों से पीड़ित की पिटाई ना करने को कह रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, घटना वाली जगह पर एक पुलिस वाला भी था जिसने आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया. वहां ‘जय श्री राम’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए जा रहे हैं. 

निर्मल नगर के एक पुलिस अधिकारी ने आज तक को बताया कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी मिली है. उन्होंने बताया कि अब तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है और वो जांच कर रहे हैं. 

इधर, AIMIM के नेता वारिस पठान ने घटना की कड़ी निंदा की है. आजतक के साथ बातचीत में उन्होंने कहा,

अगर कोई इंसान गलती करता है तो उसके लिए कानून है, लेकिन किसी को इस तरह पिटाई करने का अधिकार नहीं है. इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.  

उन्होंने वायरल वीडियो शेयर करते हुए मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को टैग भी किया है. 

वारिस पठान ने कहा कि आरोपियों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी के खिलाफ जल्द से जल्द एक्शन लिया जाना चाहिए. मामले पर उन्होंने महाराष्ट्र और मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा.

Advertisement

Advertisement

()