ये तुमने क्या पहना हुआ है. मेरे बच्चों को तुम्हारा चेहरा नहीं दिख रहा है. तुमऔरत हो या आदमी. कौन हो तुम? हू द F** आर यू. ये एक क्रिश्चियन कंट्री है.लंदन के शॉपिंग सेंटर में बुर्का पहने खड़ी जिसे औरत से गुस्से में ये सवाल किए जारहे थे. वो कुछ थी या नहीं थी. इंसान तो पक्का थी. लेकिन अपने बच्चों के साथ आए एकबंदे को ये सब अखरने लगा. ब्रिटिश मुस्लिम महिला से भिड़ गया. ब्लैक कलर का बुर्कापहन रखा था तो उसे बैटमैन तक कह दिया. अहलम सईद नाम की मुस्लिम लेडी ने खुद पर बीतरहा ये किस्सा फोन में रिकॉर्ड कर लिया. और फेसबुक पर शेयर कर दिया. ये वीडियो सोशलमीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा बंदा बार-बार ये सवाल पूछ रहाथा कि तुमने बुर्का क्यों पहना हुआ है. अहमल सईद ने कहा, 'मैं उस बंदे की बातबर्दाश्त नहीं कर पाई और मैंने अपने फोन पर ये सब रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया.बुर्के को लेकर मेरे पैरेंट्स भी डरते हैं. कहते हैं तुम ये बुर्का क्यों पहनती हो.इससे खतरा रहता है. मेरा ख्याल है कि इन जैसों के लिए मैं बुर्का पहनना क्योंछोड़ूं.' अहलम ने कहा, 'हाल के महीनों में ये सब ज्यादा बढ़ गया है. पेरिस औरब्रसेल्स अटैक के बाद हालात और खराब हो गए हैं.' [facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/UmmAqsaa/videos/10153323757297000/"] इससे पहले भीसोशल मीडिया पर बुर्का पहनी औरत और एक बच्चे का किस्सा खूब वायरल हुआ था.सुपरमार्केट में बुर्का पहने औरत को एक बच्चा देखता जा रहा था. और आखिर में बोलताहै, I LOVE YOU BATMAN.