The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Muslim teen killed in Muzaffarnagar over affair with Hindu Girl

भतीजी के लवर को मारकर तेल मिल में गाड़ दिया

घटना मुजफ्फरनगर की है. भीड़ भड़की. मजहबी नारे लगे. लाश पुलिस को मिल गई है. अब माहौल शांत है.

Advertisement
pic
22 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 22 जुलाई 2016, 03:56 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
मुजफ्फरनगर में अचानक माहौल फिर गरमा गया. नाबालिग लड़के की हत्या हुई, भीड़ भड़की, नारे लगे. माहौल अभी भी गरम है हालांकि पुलिस का कहना है अब बवाल शांत हो चुका है. घटना ये है कि इरशाद नाम का लड़का अचानक घर से गायब हो गया था. पता चला कि वो पास ही रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था. और उस लड़की के चाचा चंदर सैनी ने इसी बात पर उसे मारकर अपनी ऑयल मिल में गाड़ दिया. कवाल गांव की बात है. बता दें कवाल मुजफ्फरनगर का वही गांव है, जहां पर अगस्त 2013 को  मुस्लिम लड़का शाहनवाज और दो मुस्लिम लड़के मारे गए थे. जिसके बाद मुजफ्फरनगर में दंगों की शुरुआत हो गई थी. बीती 18 जुलाई से इरशाद गायब था. उसके पापा शकील अहमद पुलिस के पास इरशाद के गायब होने की रिपोर्ट कराने गए तो पुलिस ने उन्हें थोड़ा और इन्तजार करने की बात कहकर टाल दिया. जब इरशाद अगले दिन भी घर नहीं लौटा तो कुछ मुस्लिम संगठनों ने गांव के मुखिया के साथ पुलिस स्टेशन को घेर लिया. वो SSP से मिले जिन्होंने लड़के को खोजने के आदेश दिए. कॉल रिकॉर्ड के डिटेल ट्रैक किए गए तो पुलिस को इरशाद की आखिरी लोकेशन मिली, चंदर सैनी की भतीजी के घर के पास की. जब पुलिस घर के अंदर गई और पूछ-ताछ करने लगी तो वहां मौजूद लड़की ने रोना शुरू कर दिया. पुलिस अफसरों का कहना है,
'हमने उसके भाइयों को थाने पूछ-ताछ के लिए बुलाया और उन्होंने अपराध कुबूल कर लिया. उन्होंने बताया कि उन्होंने उसे मारकर अपने अंकल (चंदर सैनी) की ऑयल मिल में गाड़ दिया है.'
पुलिस की एक टीम इसके बाद उस ऑयल मिल गई जहां उन्हें गड़ी हुई लाश मिल गई. सैनी, उसके लड़के मनोज और लड़की के भाई पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने तीनों पर 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. SSP का कहना है,
'हाल ही में इरशाद ने लड़की को एक मोबाइल दिया था. लड़की के भाई ने उसे बात करते हुए पकड़ लिया. और उनके रिलेशन को लेकर गुस्सा हुआ.'
जैसे ही लाश मिलने की खबर फैली. सैकड़ों संगठनों ने थाना घेरकर बवाल करना शुरू कर दिया. कुछ धार्मिक नेता भी आ गए और मांग करने लगे कि पकड़े गए लोगों को उन्हें सौंप दिया जाए. SSP का कहना है कि अब पूरी स्थिति पर कंट्रोल कर लिया गया है. जनसथ पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर को सस्पेंड भी कर दिया गया है.

Advertisement

Advertisement

()