मेरठ कॉलेज ने दो स्टूडेंट्स को रेस्टिकेट कर दिया है. आरोप है कि इन्होंने एकछात्रा का उत्पीड़न किया. दोनों छात्रों के खिलाफ छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी.छात्रा का आरोप है कि बीजेपी की टोपी पहनने से इनकार करने पर उसके साथ बदतमीजी कीगई. सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद ये कार्रवाई की गई है. क्या है मामलामेरठ कॉलेज की छात्रा ने दो अप्रैल को कई ट्वीट किए. छात्रा ने लिखा, कल (एकअप्रैल) मैं कॉलेज ट्रिप के लिए आगरा गई थी. 55 स्टूडेंट्स में मैं अकेली मुस्लिमस्टूडेंट थी. बस में हमारे साथ 4 फैकल्टी मेंबर्स थे. इनमें से दो पुरुष थे. ड्रिंककिए हुए दो छात्रों ने मुझे टारगेट करते हुए बदतमीजी शुरू कर दी. वे अपने साथबीजेपी की टोपी और कुछ अन्य सामान रखे हुए थे. मुझे टोपी पहनाने के लिए जबरदस्तीकरने लगे. जब मैंने टोपी पहनने से इनकार कर दिया तो उन्होंने बदतमीजी शुरू कर दी.उन्होंने मुझे टच की कोशिश की. और ये सब उस बस में हुआ जिसमें दो पुरुष टीचर मौजूदथे. उन्होंने इस घटना को नजरअंदाज किया. छात्रा ने आगे लिखा, उन्होंने मेरा हाथखींचा और साथ में डांस करने के लिए जबरदस्ती करने लगे. जब मैंने डांस करने से मनाकर दिया तो वे भद्दे कमेंट करने लगे. उन्होंने मेरी बस ट्रिप बर्बाद कर दी. जब कुछदोस्त मेरे समर्थन में आए तो उन्होंने मेरे दोस्तों के साथ भी बदतमीजी शुरू कर दी.उन्होंने ये सब इसलिए किया क्योंकि मैंने बीजेपी की टोपी पहनने और उनके साथ डांसकरने से इनकार कर दिया था. मैं उस बस में अकेली मुस्लिम लड़की थी. उन्होंने किसी औरलड़की के साथ ऐसा नहीं किया. यहां तक कि बस में मौजूद लड़कियों ने भी उनका समर्थनकिया और इस घटना को इंजॉय किया. उन्होंने मुझे डराने की कोशिश की लेकिन मैंनेमजबूती से इसका सामना किया. मैंने अपनी स्टोरी शेयर की. मैं बताना चाहती थी कि होक्या रहा है. मैंने किसी राजनीतिक नाटक के लिए ऐसा नहीं किया. मैंने पुलिस सेशिकायत नहीं की क्योंकि कॉलेज प्रशासन से शिकायत कर चुकी थी. क्या कहना है कॉलेजप्रशासन का दो छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कॉलेज के अधिकारियों का कहना है किशिकायत के बाद हमने तुरंत कार्रवाई की और दोनों आरोपी छात्रों को रेस्टिकेट करदिया. इनमें से एक पीड़ित छात्रा का दोस्त हो सकता है. हमें नहीं पता कि क्या हुआथा. घटना के बारे में सिलसिलेवार तरीके से बताना बहुत ही मुश्किल है. कॉलेज ट्रिपके दौरान बस में स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी थे. बस में अन्य मुस्लिम बच्चे भी थे.हमें नहीं पता कि वाकई में हुआ क्या था. जांच के लिए मामले को आंतरिक शिकायत समितिके पास भेजा जाएगा. एडिशनल एसपी अखिलेश एन सिंह का कहना है हमें इस तरह की घटना केबारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. अगर इस मामले में शिकायत मिलती है तो कार्रवाईकरेंगे. शशि थरूर ने साधा निशाना छात्रा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कांग्रेस केसीनियर नेता और सांसद शशि थरूर ने निशाना साथा है. उन्होंने लिखा, यदि यह मोदी कानया इंडिया है तो मुझे मेरा पुराना भारत वापस चाहिए.--------------------------------------------------------------------------------जिलाधिकारी ने कहा- भाजपा नेता विनोद तिवारी ने तहसीलदार के साथ हाथापाई की