मुसलमान फैमिली के हिंदू बेटे की हिंदू रीति रिवाज से शादी
8 साल का था लक्ष्मण जब इशरत और जियाउद्दीन बेग के घर आया. उसे बेटा बना कर पाला. पढ़ाया लिखाया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
दंगा पुंगा का मार्केट कित्ता भी फले फूले. कुछ लोगों के इमोशन से वो नहीं जीत सकता. नेहरू नगर, साउथ दिल्ली में रहने वाली बेग फैमिली वैसी ही है. इशरत और जियाउद्दीन ने एक अनाथ बच्चे लक्ष्मण को प्यार दुलार से पाल पोस कर बड़ा किया. फिर धूमधाम से उसका ब्याह भी किया.
होटल कारोबारी हैं जियाउद्दीन. न्यूफ्रेंड्स कॉलोनी में उनका रेस्टोरेंट है. वहां 15 साल पहले उनका नेपाली नौकर कुमार अपने साथ एक लड़के को लाया. लक्ष्मण 8 साल का था जब उनको मिला. इशरत से नहीं बना कि उस मासूम लड़के से काम कराएं. उसे घर ले आई और बच्चे की तरह दोनों पालने लगे. आज नेपाल ओरिजिन का लक्ष्मण जियाउद्दीन का लाडला बेटा है.
लक्ष्मण की शादी हुई है गायत्री से. कुछ वक्त पहले लक्ष्मण ने अपने इन मां बाप को बताया कि वो गायत्री को प्यार करता है और शादी करना चाहता है. तो उसके गांव नेपाल सूचना दी गई. कोई नहीं आया. फिर खुद ही दौड़ कर सारा इंतजाम किया और हिंदू रीति रिवाज के मम्मी पापा बन कर वर वधू को सात फेरे लगवाए. गायत्री के घर वालों की खुशी का ठिकाना नहीं. कहते हैं हमारी बेटी की शादी बहुत अच्छे घर में हुई है.
लक्ष्मण और गायत्री को वेरी हैप्पी मैरिड लाइफ विश करता है लल्लन. और जियाउद्दीन-इशरत का शुक्रिया, धर्म के नाम पर नंगई करने वालों के मुंह पर ताले जड़ने के लिए.

