दीवाली से जुड़ा अश्लील मैसेज भेजा और डॉक्टर साहब नप गए. डॉ. मोहम्मद याकूब पोखरणके एक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में पोस्टेड थे. उन्होंने एक व्हॉट्सएप ग्रुप मेंदीवाली से जुड़ा कोई कथित अश्लील मैसेज भेजा. इसकी शिकायत की गई और उन्हें CrPC कीधारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. याकूब के खिलाफ ये फैसला तब लिया गया जब कईहिंदू संगठनों ने और यूथ कांगेस ने इस डॉक्टर के घर के बाहर प्रदर्शन किया.उन्होंने डॉक्टर पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया. जैसलमेर के SP गौरवयादव ने 'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में कहा, 'WhatsApp मैसेज में अश्लीलता थी औरलोग इससे भड़क गए. जब हमें इसके बारे में पता चला तो हमने उन्हें गिरफ्तार कर लियाहै.' हालांकि गिरफ्तार होने से पहले ही वहां के चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर ने याकूब कोउनकी पोस्ट से हटा दिया था. कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मैसेज के फैलते ही CHCपहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे. जमकर नारेबाजी हुई और डॉक्टर को गिरफ्तार किए जानेकी मांग की गई. बाद में यूथ कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे और अपनेप्रेसिडेंट के साथ मिलकर नारेबाजी करने लगे. इन्होंने SDM से याकूब के खिलाफ एक्शनकी मांग की थी. वैसे धारा 151 के तहत गिरफ्तार किसी क्राइम को होने से रोकने के लिएकी जाती है. बिना किसी मजिस्ट्रेट के ऑर्डर या वॉरंट के ये गिरफ्तारी हो सकती है.पर इसके तहत किसी को 24 घंटे से ज्यादा गिरफ्तार नहीं रखा जा सकता जब तक किसी कोर्टने इसकी जरूरत न बताई हो. डॉक्टर पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की धारा नहीं लगाई गईहै.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -रतन टाटा ने असहिष्णुता पर बोला है, अब लोग उनका नमक नहीं खाएंगेबिस्मिल और अशफाक उल्ला खां की दोस्ती का किस्सा, जो मौत के बाद ही खत्म हुआगुजरात में हत्याओं के लिए मोदी और उनकी पार्टी ज़िम्मेदार: आमिर खानइंडिया में इनसे बड़ा मुसलमान कभी पैदा नहीं हुआअमित शाहः गांधीवादी मां के लाल की लाइफ के 11 अनजाने फैक्ट्सकहानी कम्युनिस्टों और RSS के 50 साल की खूनी लड़ाई की