वाजिद खान के जाने पर सेलेब्स हैरान, शंकर महादेवन ने लिखा- उस पार मिलेंगे मेरे भाई
प्रियंका, परिणीति से लेकर बाकी सितारों ने क्या कहा?

म्यूज़िक कंपोज़र वाजिद खान नहीं रहे. वो 42 बरस के थे. 31 मई की रात उन्होंने मुंबई के सिटी अस्पताल में आखिरी सांस ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें किडनी से जुड़ी हुई दिक्कत थी. PTI को म्यूज़िक कंपोज़र सलीम मर्चेंट ने बताया,
'उन्हें कई दिक्कतें थीं. किडनी में प्रॉब्लम थी और कुछ समय पहले उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था. लेकिन हाल ही में उन्हें किडनी इन्फेक्शन के बारे में पता चला था. वो चार दिन से वेंटिलेटर पर थे. किडनी इन्फेक्शन शुरुआत थी और फिर हालात और खराब हो गए.'
इसके अलावा वाजिद के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की खबर भी सामने आई है. एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट फरीदून शहरयार ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी. कहा कि उन्हें सिंगर सोनू निगम से पता चला है कि वाजिद खान कोरोना संक्रमित भी थे. उन्होंने लिखा,
'बुरी खबर: सिंगर सोनू निगम ने मुझे अभी जस्ट कन्फर्म किया है कि साजिद-वाजिद जोड़ी वाले वाजिद खान का निधन हो गया. वो कोविड-19 से संक्रमित थे.'
Sad News: Noted singer Sonu Nigam just confirmed to me that music composer Wajid Khan of Sajid-Wajid passed away a short while back. He was suffering from Covid 19.
— Faridoon Shahryar (@iFaridoon) May 31, 2020
वाजिद खान के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स आने लगे हैं. बॉलीवुड के कई सितारों ने ट्वीट कर दुख जताया. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लिखा,
'बहुत ही बुरी खबर है. एक बात जो मुझे हमेशा याद आएगी वो है वाजिद भाई की हंसी. हमेशा मुस्कुराते रहते थे. बहुत जल्दी चले गए. उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. मेरे दोस्त RIP. आप हमारे विचारों और प्रार्थनाओं में हैं.'
Terrible news. The one thing I will always remember is Wajid bhai's laugh. Always smiling. Gone too soon. My condolences to his family and everyone grieving. Rest in peace my friend. You are in my thoughts and prayers.@wajidkhan7
— PRIYANKA (@priyankachopra) May 31, 2020
परिणीति चोपड़ा ने लिखा,
'वाजिद भाई आप बहुत, बहुत, बहुत अच्छे इंसान थे. हमेशा मुस्कुराते थे. हमेशा गाते थे. पूरे दिल से. उनके साथ हर म्यूज़िक सेशन बहुत यादगार रहा. आपकी हमेशा याद आएगी.'
Wajid Bhai you were the nicest, nicest nicest man! Always smiling. Always singing. All heart. Every music session with him was memorable. You will truly be missed wajid bhai. #WajidKhan
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) May 31, 2020
वरुण धवन ने वाजिद की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा,
'इस खबर को सुनकर हैरान हूं. वाजिद भाई मेरे और मेरे परिवार के बहुत करीबी थे. वो हमेशा पॉजिटिव रहने वाले इंसान थे. हमें आपकी याद आएगी, म्यूज़िक के लिए थैंक्यू.'
shocked hearing this news @wajidkhan7 bhai was extremely close to me and my family. He was one of the most positive people to be around. We will miss u Wajid bhai thank u for the music pic.twitter.com/jW2C2ooZ3P
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) May 31, 2020
म्यूज़िक कंपोज़र-सिंगर विशाल डडलानी ने लिखा,
'ये विश्वास करना बहुत मुश्किल है कि हम दोबारा नहीं मिलेंगे. दोबारा बात नहीं होगी, दोबारा साथ में हसेंगे नहीं. साजिद मेरे भाई तुम कभी अकेले नहीं होगे और हमारे भाई को हम कभी नहीं भूलेंगे.'
Hard to believe we won't meet again, talk again, laugh again, @wajidkhan7 (in front, in the picture).
sajidk21 my brother, you will never be alone and our brother will never be forgotten. https://t.co/0v8lsgxVtM — VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) May 31, 2020
सिंगर-कंपोज़र शंकर महादेवन ने वाजिद के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट की और लिखा,
'मैं इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा! हैरान हूं! प्यारे भाई गुड बाय. लव यू, तब तक जब तक हम दूसरी तरफ मिल नहीं लें. आपके शांतिपूर्वक सफ़र के लिए प्रार्थना करता हूं.'
Am just not able to come to terms with this ! Shocking ! Good bye dear brother.. love you .. till we meet on the other side ! Prayers for your peaceful journey Wajidbhai pic.twitter.com/cb8E152J1X
— Shankar Mahadevan (@Shankar_Live) May 31, 2020
एक्टर पुलकित सम्राट ने लिखा,
'वाजिद भाई. आपकी याद आएगी.'
Wajid bhai!! You’ll be missed!!
— Pulkit Samrat (@PulkitSamrat) May 31, 2020
सिंगर अदनान सामी ने लिखा,
'मैं हैरान हूं! मैंने मेरे प्यारे भाई वाजिद को खो दिया. मुझे इस दुखद खबर पर यकीन नहीं हो रहा. वो सच में बहुत प्यारे इंसान थे. ओह गॉड, दया करो. अल्लाह करे कि वाजिद को जन्नत नसीब हो.'
I’m shocked!! I’ve lost a dear brother Wajid! I can’t come to grips with this tragic news... He was such a beautiful soul..
Oh dear Lord, Please have mercy... إِنَّا لِلّهِ وَإِنَّـا إِلَيْهِ رَاجِعون May Allah SWT bless him in Jannat-ul-Firdaus...Ameen. #WajidKhan pic.twitter.com/B6pO3HyuZM — Adnan Sami (@AdnanSamiLive) May 31, 2020
साजिद-वाजिद की जोड़ी ने सलमान खान की कई सारी फिल्मों में काम किया. 1998 में 'प्यार किया तो डरना क्या' फिल्म से इस जोड़ी ने फिल्म में डेब्यू किया. उसके बाद गर्व, तेरे नाम, तुमको न भूल पाएंगे, पार्टनर और दबंग (तीनों) फिल्मों के लिए म्यूज़िक कंपोज़ किया. वाजिद ने तो सलमान के लिए बहुत से गाने भी गाए. इसके अलावा अक्षय कुमार के 'चिंता ता चिता-चिता' गाना भी वाजिद ने गाया.
हाल ही में सलमान का गाना 'प्यार करोना' और 'भाई-भाई' रिलीज़ हुए थे, इन्हें भी साजिद-वाजिद की जोड़ी ने कंपोज़ किया था.
वीडियो देखें: टिड्डियों के हमले, बाढ़ और अन्य आपदाओं को लेकर क़ुरान की एक आयत शेयर करना ज़ायरा को भारी पड़ गया!

