एक डॉक्टर के घर सहायक का काम करने वाले आदमी का हाथी दांत से मर्डर कर दिया गया.आरोपियों का कहना है कि मरने वाला लड़का जनार्दन गे 'टाइप' का व्यवहार करता था.इसीलिए उसका मर्डर कर दिया. जनार्दन ओझा एक डॉक्टर के यहां सहायक यानी 'नौकर' काकाम करता था. उसका दोस्त था कुंदन. कुंदन की मानें तो जनार्दन कुंदन के साथसेक्शुअल रिलेशनशिप कायम करना चाहता था. उसे एक्सप्लॉइट करने की कोशिश भी करता था.दोनों में काफी पुरानी और अच्छी-खासी दोस्ती थी. कुंदन ने बताया कि जनार्दन ने उससे20 हजार रुपये उधार लिए थे. और लौटा नहीं रहा था. 26 मार्च की दोपहर भी कुंदन नेजनार्दन से पैसे मांगे. कुंदन ने कहा कि पैसे लेने डॉक्टर यानी उसके मालिक के घर आजाओ. लेकिन जब माली घर से चला जाए तब. कुंदन का दोस्त आकाश उसके साथ था. कुंदन औरआकाश ने तय किया कि अगर आज पैसे नहीं मिले, तो लूटपाट करेंगे. लेकिन पैसे ले कर हीवापस आएंगे. लेकिन जब कुंदन और आकाश वहां पहुंचे, तो जनार्दन कुंदन को सेक्शुअलीहैरेस करने लगा. फ्रस्ट्रेट होकर कुंदन और आकाश ने जनार्दन को हाथी दांत से अटैक करमार डाला. मार डालने के बाद किचेन में रखे 20 हजार रुपये और लैपटॉप ले कर कट लिए.घर के मालिक डॉक्टर के विक्रम के मुताबिक ये 20 हजार रुपये उन्होंने जनार्दन कोउसके जन्मदिन पर दिए थे. जिसे वो किचेन में एक डब्बे में रखता था. दोनों कातिलों कोसेक्टर 2 के पास पकड़ा गया. मोबाइल, लैपटॉप के साथ 5 हजार रुपये मिले.