निक्की के पिता ने साहिल को फोन किया, साहिल बोला - "वो घूमने गई है, फोन मेरे पास छोड़ गई"
गाड़ी में निक्की का 'गला दबाकर' हत्या की!

दिल्ली में एक ढाबे के फ्रिज से लड़की का शव मिला है. मृतका का नाम निक्की यादव है. उम्र 22 साल. आरोप है कि निक्की के लिव इन पार्टनर साहिल गहलोत ने ही उसकी हत्या की है (Live in Partner Murder Delhi). पुलिस सूत्रों के मुताबिक साहिल किसी दूसरी महिला से शादी करना चाहता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था. आरोपी ने हत्या के बाद लड़की के घरवालों को भी धोखे में रखा. लड़की के पिता से कहा कि वो दोस्तों के साथ देहरादून घूमने गई है.
साहिल ने कथित तौर पर 10 फरवरी को दिल्ली के ISBT के पास कार में निक्की का गला दबाकर हत्या की थी. वो लाश को लेकर गाड़ी में घूमता रहा, फिर एक ढाबे के फ्रिज में उसे छिपा दिया.
आजतक/इंडिया टुडे ने मृतका के पिता से बात की तो पता चला कि दो दिन तक आरोपी साहिल उनसे झूठ बोलता रहा. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें निक्की और साहिल के रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. निक्की के पिता बताते हैं कि उन्होंने शनिवार, 11 फरवरी को साहिल को फोन किया था. उन्होंने कहा,
साहिल के जवाबों से निक्की के पिता लगातार गुमराह होते रहे. उन्होंने आगे बताया,
इसके बाद निक्की के पिता साहिल से लगातार बातचीत करते रहे. आरोपी कथित तौर पर बहाने बनाता रहा. कभी कहा कि वो खुद निक्की को ढूंढने जाएगा तो कभी बोला कि उसकी बुआ का बेटा निक्की को ढूंढेगा. रविवार शाम भी बेटी की खबर नहीं मिली तो उन्होंने निक्की के पिता ने साहिल के पिता को फोन मिलाया. वो कहते हैं,
वो बताते हैं,
आरोपी ने क्या कहा?साहिल गहलोत ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार उस पर दूसरी लड़की के साथ शादी करने का दबाव बना रहा था. निक्की को जब इस बारे में पता चला तो वो आरोपी से भिड़ गई और दोनों के बीच बहस होने लगी. तभी साहिल ने अपनी कार में रखी डाटा केबल से निक्की का गला दबा दिया. शव को ठिकाने लगाने के बाद साहिल ने उसी दिन शाम को घर जाकर दूसरी लड़की से शादी कर ली.
वीडियो: दिल्ली में सुबह गर्लफ्रेंड का मर्डर किया, लाश फ्रिज में रखी, फिर जो किया दहला देगा!

.webp?width=60)

