पाकिस्तान की आर्मी और सरकार भले ही भारत की सर्जिकल स्ट्राइक को अभी तक नकारते रहीहो, पर इस पाकिस्तानी पॉलिटिकल एनालिस्ट ने न केवल ये कहा कि भारतीय फौज नेपाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की बल्कि आर्मी और सरकार को कसके हौंका भी.पाकिस्तान के जाने माने पॉलिटिकल एनालिस्ट मुनीर सामी ने कनाडा में एक टीवी चैनल कोइंटरव्यू दिया. और कहा कि जो लोग पाकिस्तान में कह रहे हैं कि सर्जिकल स्ट्राइकनहीं हुई थी. वैसे भी उससे क्या फर्क पड़ता है?पाकिस्तान में नेता मान लेंगे कि सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी तो फिर वह अपनी आवाम कोकैसे जवाब देंगे? लोग कहेंगे आपने इंडियन आर्मी को इधर कैसे आने दिया? आप हो क्याचीज? ऐसे सवाल से उनके गले में छछुंदर अटक गया है, वो अब उसको निकालना चाह रहे हैं.और कह रहे हैं कि नहीं हुआ सर्जिकल स्ट्राइक. तो भाई ऐसा नहीं है, जो कुछ भी हुआLoC पर वह पहले कभी नहीं हुआ था, भारत ने आपके यहां घुसकर ऐसा काम कभी नहीं कियाथा. और अगर भारत बार-बार ऐसा करने लगा तो आपको थका कर रख देगा.सामी बोले, पाकिस्तान को चार बार हराया है भारत नेसामी ने ये भी कहा कि हम चार बार जंग हार चुके हैं. अगर फिर जंग हुई तो इसकाजिम्मेदार पाकिस्तान ही होगा. दोनों देशों को जंग से बचना चाहिए, क्योंकि इसकाअंजाम दोनों के लिए ही बहुत खराब होगा.सामी ने यह भी कहा कि लोग कहते हैं भारत और पाकिस्तान बड़े मुल्क हैं तो मैं इसेनहीं मानता. पाकिस्तान एक छोटा मुल्क है. हर हिसाब से और यह कश्मीर की जंग या जुआजो भी है, वह इस छोटे मुल्क ने शुरुआत की है. और इस छोटे मुल्क ने जो चार बार जुआखेला है जंग के रूप में वह हारे है. सन् 1948 में हारे. 1971 में हारे. और कारगिलमें भी पीछे हटना पड़ा था. और यह जुआ भी जो खेलते है वह अपने पैसे से नहीं खेलतेहैं, दूसरे मुल्कों से पैसे लेकर जुआ खेलते हैं.प्रोग्राम में मुनीर सामीभारत बात करना चाहे तो पाकिस्तान भिड़ा देता है कश्मीर का अड़ंगासामी ने यह भी कहा कि जब हिंदुस्तान की तरफ से अच्छी भली बात शुरू होती है. चाहे वोवाजपेयी जी के साथ या मोदी-नवाज़ के साथ हो तो पाकिस्तानी अपनी लड़खड़ाती सरकार कोबचाने के लिए एक पत्थर कश्मीर में मार देते हैं. और फिर खुद ही उस बात को उठातेहैं. आप अगर सारे मामले पर नजर डालें तो इत्तेफाक से हर बार पाकिस्तान ने हीशिकायतें उठाई हैं.सामी ने कहा, इस वक़्त जो भारत में उधम मच रहा है वह पहले नहीं होता था. वह इसलिए किइस बार आवाम को मोदी पर भरोसा है. अब से पहले भारत अमन के साथ काम करता था. इस दफाउन्होंने सख्ती शुरू की है. वह कह रहे है हम इतने आसान नही है जितना आप समझते हैं.और यह हुआ क्यों? तो इस वक़्त जो हुआ वह इसलिए की मुम्बई पर, पठानकोट पर, उरी परहमला हुआ है. और हम ये सारी कहानी खुद शुरू करते हैं और चाहते हैं कि दुनियावाह-वाह करे और बदकिस्मती से दुनिया पाकिस्तान के लिए वाह-वाह नहीं कर रही है.भारत कंट्रोल में रहता है तो पाकिस्तान भी रहेसामी ने यह भी कहा कि आज़ादी के बाद जो जमींन के बंटवारा हुआ, उसके बारे मेंपाकिस्तानी आवाम को सही बात नहीं बताई जा रही है, अगर बंटवारे के बाद भारत अपनेकब्ज़े वाले एरिया में है तो आप अपने एरिया में रहिये न, लेकिन पाकिस्तान जबरदस्तीजुआ खेल रहा है और सोच रहा है कि शायद वो जीत जाएगा. और इसके चलते ही पाकिस्तान नेजेहादी जत्थों को आज़ादी के बाद से ही भारत के तरफ छोड़ रखा है.परवेज मुशर्रफ ने कहा था कि अगर कश्मीर मसले का हल जैसा पाकिस्तान चाहता है, उस तरहसे हल नहीं हुआ तो अंजाम बहुत बुरा होगा. इस बयान पर सामी ने कहा कि मैं बार-बार येकह रहा हूं कि यह जुआ है और परवेज मुशर्रफ ने भी जुआ खेला था कारगिल में. नवाज़ शरीफका तख्ता पलट किया था, पर हुआ क्या?मुनीर सामीबुरहान वानी पाकिस्तान के लिए शहीद कैसे बन गया?मुनीर सामी ने भारतीय कश्मीर में होने वाले ह्यूमन राइट्स वायलेशन पर कहा, यह जोमुसीबत हमने खुद ही खड़ी की है, बुरहान वानी को बनाने वाला कौन है? और वह आपका शहीदकैसे हो गया? नवाज़ शरीफ अपनी ज़बान नहीं बोल रहे हैं, उन्हें जो परचा लिख कर दियाजाता है उसे पढ़ देते है, और ना पढ़े तो उनकी हुकूमत गिर जाएगी, वह तो इस दबाव में कररहे हैं. उन्हें पाकिस्तानी आवाम की फ़िक्र नहीं है.सामी ने कहा की बलूचिस्तान में जितना जुल्म हो रहा है अब तो उसकी आदत हो गई है. औरपाकिस्तान के लिए आसान है कि बलूचिस्तान में बम फोड़े और उसे भारत से लिंक कर दे. येदोनों ही सिर्फ दूसरे पर ग़द्दारी की बात कर सकते हैं.मोदी तो कारोबारी हैंसामी ने भारत और पाकिस्तान के जंग की तरफ बढ़ते कदम पर कहा कि, मोदी साहब कारोबारीहैं, और वह नहीं चाहते कि जंग हो. मोदी साहब को तो मजबूर किया गया है. इसलिए अब यहहोगा कि जो आंख मिचौली का खेल यानी सर्जिकल स्ट्राइक भारत कभी नहीं करता था, अब रोजकरेगा.मुनीर सामी ने कहा कि पाकिस्तान जो बाहर जाकर कह रहा है, हम अमन पसंद हैं और भारतज्यादती कर रहा है, उसे कोई नहीं मान रहा. अमेरिका भी कह रहा है टेररिस्ट को भेजनाबंद करो, पाकिस्तान एक्सपोज़ हो गया है दुनिया भर में, उसे कोई भी मासूम नहीं मानरहा. पाकिस्तान में जो अभी हालात हैं उसके लिहाज़ से वह 1971 की तरफ बढ़ रहा है. औरऐसा न हो इनकी हरकतों के वजह से हमारा हाल ईरान और इराक के तरह हो जाये. और यह बातनज़र भी आ रही हैं. ये तय है कि सभी तरह की पाबंदियां पाकिस्तान पर लगने वाली हैं.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -ये वीडियो देख लो SURGICAL STRIKE का सच पता चल जाएगापर्रिकर ने माने पहले के ऑपरेशन और बता गए मोदी मनमोहन के बीच का अंतरSURGICAL STRIKE के बारे में जो मोदी न बोले, वो RSS ने बता दियाक्या करता है इजराइल, जिससे तुलना की PM मोदी ने सेना की?एक रुपये की कॉल सेना के जवान को 5 रुपये 75 पैसे की पड़ने लगी हैपाकिस्तान ने माना, उसके कब्जे में हैं चंदू बाबूलाल चौहान