मुंबई के मुंडे को ऑनलाइन मुहब्बत हो गई पाकिस्तानी छोरी से. पता चला कि वहां छोरीको उसके करीबी परेशान कर रहे हैं. जबरन शादी करवा रहे हैं. बस नेहाल हामिद अंसारीने बैग उठाया और चला गया पाकिस्तान. तब से नेहाल के बारे में किसी को कुछ नहीं पताथा. लेकिन गुरुवार को नेहाल के घरवालों को पता चला कि नेहाल पाकिस्तानी सेना कीहिरासत में है. https://twitter.com/ANI_news/status/687846986838601728 नेहाल केअम्मी अब्बा मुंबई में रहते हैं. पाकिस्तानी सरकार ने गुरुवार को लाहौर हाईकोर्टमें बताया कि नेहाल पर आर्मी कोर्ट में केस चल रहा है. हालांकि ये अब तक साफ नहींहै कि मैनेजेमेंट स्टूडेंट नेहाल को किस आरोप में हिरासत में लिया गया है. नेहाल कीमां फौजिया ने कहा, 'हमें इसी बात की खुशी है कि कम से कम हमारा बेटा जिंदा तो है.हम जानते हैं कि नेहाल ने कुछ गलत नहीं किया. उम्मीद है नेहाल जल्द आजाद होगा.'इंडियन गवर्मेंट के अधिकारी ने कहा कि जल्द ही पाकिस्तान से इस बारे में इनफॉर्मेशनली जाएगी. नेहाल तीन साल पहले अपने घर से नौकरी की तलाश में अफगानिस्तान जाने कीबात कहकर निकला था. बाद में घरवालों को पता चला कि पाकिस्तान के कोहाट में अपनीप्रेमिका से मिलने गया था. क्योंकि लड़की के घरवाले जबरन उसकी शादी किसी दूसरे बंदेसे करवा रहे थे. ठीक शाहरुख खान की फिल्म 'वीर जारा' की तरह. तो बस कहानी रील सेरियल पर आ गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नेहाल ने दोस्तों की मदद से वायाअफगानिस्तान पाकिस्तान में एंट्री मारी थी. नेहाल को गिरफ्तार करने की वजहपाकिस्तान में इलिगली घुसना हो सकता है. नेहाल के परिवार ने सुषमा स्वराज से भी इसबारे में मुलाकात की. देखिए, सुनिए 'वीरा जारा' फिल्म में नेहाल की जिंदगी से मिलतीजुलती शाहरुख की कविता https://www.youtube.com/watch?v=sK8TZXLVbDU