सीनियर प्रोफेसर ने राहुल गांधी की आलोचना की तो मुंबई यूनिवर्सिटी ने जबरन छुट्टी पर भेजा
प्रोफेसर ने राहुल गांधी के लिए कहा था, 'पप्पूगिरी का विरोध करता हूं.'
Advertisement

मुंबई यूनिवर्सिटी के एकेडमी ऑफ थिएटर आर्ट्स के डायरेक्टर योगेश.
Quick AI Highlights
Click here to view more
मुंबई विश्वविद्यालय के सीनियर प्रोफेसर योगेश सोमण को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आलोचना करने के लिए जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया है. योगेश, यूनिवर्सिटी के एकेडमी ऑफ थिएटर आर्ट्स के डायरेक्टर हैं. यूनिवर्सिटी में उनके खिलाफ मिली शिकायत के बाद उन्हें छुट्टी पर भेजा गया है.
यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स योगेश को हटाने की मांग कर रहे थे. यूनिवर्सिटी के कुलपति सुहास पेडेनकर ने 14 जनवरी को इस मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को एक चिट्ठी लिखते हुए कहा कि मामले की जांच के लिए एक कमिटी बनाई गई है. योगेश को छुट्टी पर भेज दिया गया है.
इस मामले पर बीजेपी नेता आशिष शेलार ने कहा है- यह पता चला है कि कांग्रेस और वामपंथी छात्रों ने योगेश सोमन को धमकी दी है. क्या यह असहिष्णुता नहीं है?
वीडियो- आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार हुए डीएसपी दविंदर सिंह आर्मी बेस के सामने घर क्यों बना रहे थे?
योगेश ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा था? 14 जनवरी को योगेश ने अपने ट्विटर पेज पर एक वीडियो किया था जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के विनायक दामोदर सावरकर को लेकर किए गए कमेंट की तीखी आलोचना की थी. वीडियो में प्रोफेसर योगेश ने कहा था-गेल्या महिनाभरापासून मुंबई विद्यापीठात अभिनेते योगेश सोमण याच्या बाबतीत जे घडते आहे. त्यांना सक्तीच्या रजेवर पाठवण्याचा निर्णय घेणे, त्यांना काँग्रेस आणि डाव्या विद्यार्थी संघटनेने धमकावणे...या सगळ्या गोष्टी आता असहिष्णुतेत बसत नाही का? pic.twitter.com/BNpBDjHgYe
— Adv. Ashish Shelar - ॲड. आशिष शेलार (@ShelarAshish) January 14, 2020
आप सही कह रहे हैं राहुल, आप सावरकर नहीं हैं. आप में उन जैसा कुछ भी नहीं है. न समर्पण, न बलिदान और न ही वीरता. सच तो यह है कि आप सच्चे गांधी भी नहीं हो. मैं आपकी पप्पूगीरी का विरोध करता हूं.योगेश सोमन के ट्विटर पेज पर अब भी यह वीडियो मौजूद है. इंडियन एक्सप्रेस में इस मामले को लेकर योगेश से बात करनी चाही लेकिन उन तक नहीं पहुंचा जा सका है. राहुल गांधी ने झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान हालिया रेप की घटनाओं को लेकर रेप कैपिटल वाला बयान दिया था. इसके बाद बीजेपी ने इस बयान की निंदा की थी. राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग भी की गई थी. माफी की मांग पर राहुल गांधी ने कहा था, 'मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है. मैं माफी नहीं मांगूंगा.'
वीडियो- आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार हुए डीएसपी दविंदर सिंह आर्मी बेस के सामने घर क्यों बना रहे थे?

