The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • mumbai Sion Railway Station Video: Man falls on track after being beaten by husband wife, crushed to death

कपल ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़े शख्स को पीटा, फिर जो हुआ दोनों जिंदगी भर खुद को कोसेंगे!

शख्स का बैलेंस बिगड़ा और वो हुआ जो बिलकुल नहीं होना चाहिए था, Video वायरल

Advertisement
pic
18 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 18 अगस्त 2023, 03:11 PM IST)
mumbai Sion Railway Station Video Man falls on track
पति-पत्नी की वजह से शख्स की मौत (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मुंबई (Mumbai) के सायन रेलवे स्टेशन पर एक शख्स की ट्रेन से कुचलकर मौत हो गई. घटना से जुड़ा एक CCTV सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें दिख रहा है कि प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक महिला ने एक शख्स की पिटाई की और फिर महिला के पति ने भी उसके सिर पर वार किया. इससे शख्स को ऐसा धक्का लगा कि वो सीधे रेलवे पटरी जा गिरा.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक का नाम दिनेश राठौड़ है. उम्र 26 साल. वो बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाय और ट्रांसपोर्ट (BEST) में कंडक्टर की नौकरी करता था.

महिला से टकरा गया था!

13 अगस्त को रात करीब सवा नौ बजे प्लेटफॉर्म पर दिनेश ट्रेन का इंतजार कर रहा था. इस दौरान वो वहां खड़ी एक महिला से टकरा गया. महिला का नाम शीतल है. गुस्से में आकर शीतल ने शख्स की छाते से पिटाई करनी शुरू कर दी. CCTV में वो उसके सिर पर बार-बार छाते से हमला करती दिख रही है. तभी शीतल का पति अविनाश, दिनेश को पीछे से थप्पड़ मारता है. इस पर दिनेश का बैलेंस बिगड़ता है और वो नीचे पटरी पर जा गिरता है. तभी सामने से ट्रेन आ जाती है.

इलाज के दौरान मौत

फुटेज में दिख रहा है कि महिला समेत प्लेटफॉर्म पर खड़े सभी लोग ट्रेन के रुकने का इशारा करते हैं. इस दौरान दिनेश ने प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की भी कोशिश की, लेकिन वो असफल रहा. दिनेश को तुंरत लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान रात करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई.

गैर इरादतन हत्या!

रेलवे पुलिस ने मामले में पहले आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की थी. बाद में CCTV फुटेज से पुष्टि हुई कि दिनेश थप्पड़ मारे जाने के बाद पटरी पर गिरा था. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पति-पत्नी घटना के बाद मौके से फरार हो गए. घटना के दो दिन बाद 15 अगस्त को क्राइम ब्रांच ने उन्हें ढूंढ निकाला. पुलिस ने कपल को गिरफ्तार कर लिया है. उन पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर आरोपी कपल को खूब ट्रोल किया जा रहा है. 

वीडियो: पांडव नगर मर्डर केस: सीसीटीवी में पिता का सिर ठिकाने लगाता दिखा बेटा दीपक

Advertisement

Advertisement

()