The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Mumbai Police witty reply to man wanting to meet his girlfriend amid curfew in Maharashtra

लॉकडाउन में गर्लफ्रेंड से मिलने का तरीका सीधा मुंबई पुलिस से पूछ लिया, उसने भी गजब जवाब दिया

लोग मुंबई पुलिस के ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
मुंबई में कोरोना के बढ़ते केसेज के बीच जरूरी सेवाओं की गाड़ियों के लिए अलग-अलग कलर्स के पास जारी किए गए हैं. (फ़ोटो- PTI)
pic
ओम
22 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 22 अप्रैल 2021, 03:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कोरोना वायरस की दूसरी लहर प्रचंड रूप धारण कर चुकी है. वायरस को रोकने के लिए सरकारों ने कहीं कर्फ्यू लगा दिया है तो कहीं कुछ दिनों का लॉकडाउन. अब लोग घर से निकलना चाह रहे. लेकिन नहीं निकल पा रहे. किसी का जरूरी काम अटक गया है तो किसी को गर्लफ्रेंड की याद सता रही है. ऐसे ही शक्स ने अपना दुख-दर्द सोशल मीडिया पर लिख डाला. ट्विटर पर. वो भी मुंबई पुलिस को टैग करते हुए. लिखा कि अपनी प्रेमिका को बहुत मिस कर रहा हूं और मिलना चाहता हूं. इस पर मुंबई पुलिस ने भी बहुत मज़ेदार रिप्लाई कर दिया, जो अब ट्विटर पर वायरल हो गया है. इस रिप्लाई को पढ़ने के बाद आप भी अपनी हंसी रोक नही पाएंगे. लोग मुंबई पुलिस के इस ट्वीट पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं. क्या है पूरा माजरा ये तो आप जानते ही हैं कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पहले से लगाई गई पाबंदियों को और कड़ा कर दिया है. इस कड़ी में केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग या बेहद जरूरी काम से ही कहीं जाने की परमिशन होगी. इन वाहनों के लिए अलग-अलग कलर्स के स्टिकर जारी किए गए हैं. इसे गाड़ी पर लगाना जरूरी है. बिना स्टिकर और बेवजह कहीं जाते हुए पाए जाने पर 10 हज़ार का जुर्माना भरना पड़ेगा. इसी पर अश्विन विनोद नाम के ट्विटर यूजर ने सीधे मुंबई पुलिस से पूछ लिया कि गर्लफ्रेंड से मिलने जाने के लिए कौन सा स्टिकर लगाना होगा.
Embed
अब इस ट्वीट का जवाब भी मुंबई पुलिस ने अपने अंदाज में दिया. उसने रिप्लाई किया-
Embed
Embed
बस फिर क्या था. मुंबई पुलिस का ये खूबसूरत रिप्लाई सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.
Embed
इससे पहले 18 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर बताया था कि था जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग किस कलर का स्टिकर अपनी गाड़ी पर लगा सकते हैं.
Embed
रेड स्टिकर: डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ और मेडिकल सेवाओं से जुड़ीं दूसरी गाड़ियों पर. येलो स्टिकर: जरूरी सेवाओं की गाड़ियों पर. ग्रीन स्टिकर: खाने-पीने से जुड़े सामानों को ले जाने वाली गाड़ियों पर.

Advertisement

Advertisement

()