The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • mumbai police will probe bribery charges against NCB Sameer Wankhede, wife seeks justice from uddhav

समीर वानखेड़े की मुश्किलें और बढ़ीं, पत्नी ने मांगा सीएम उद्धव ठाकरे से न्याय

समीर वानखेड़े पर लगे रिश्वत के आरोपों में नई कार्रवाई हुई है.

Advertisement
Mumbai Police के रिटायर्ड ACP का आरोप है कि उनके बेटे की गिरफ्तारी के पंचनामे में Sameer Wankhade की मौजूदगी का जिक्र नहीं है.
Mumbai Police के रिटायर्ड ACP का आरोप है कि उनके बेटे की गिरफ्तारी के पंचनामे में Sameer Wankhade की मौजूदगी का जिक्र नहीं है.
pic
अमित
28 अक्तूबर 2021 (Updated: 28 अक्तूबर 2021, 07:31 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
एनसीबी के मुंबई जोन के डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede). आजकल ड्रग्स की रेड के बजाय दूसरे मामलों को लेकर सवालों के ज्यादा जवाब देने पड़ रहे हैं. अब उनकी मुश्किल और बढ़ गई है. उन पर रिश्वतखोरी के जो आरोप लगे, उसकी जांच मुंबई पुलिस ने चार अधिकारियों की टीम को सौंप दी है. एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस दिलीप सावंत की देखरेख में ये जांच होगी. एनसीबी की विजिलेंस टीम पहले से इस मामले को देख रही है. बुधवार को वानखेड़े से 4 घंटे तक पूछताछ भी हुई थी. चार अधिकारी करेंगे जांच असल में मुंबई के चार थानों में समीर वानखेड़े के खिलाफ रिश्वत के आरोप में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं. अब इन चारों थानों में दर्ज शिकायतों को मिला दिया गया है. ये सभी शिकायतें अब माता रामाबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस स्टेशन में सुनी जाएंगी. जांच टीम के चार सदस्यों में से 1-1 आजाद मैदान और कोलाबा पुलिस स्टेशन से रहेगा. बाकियों में एक मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल से होगा और एक साइबर सेल से. समीर वानखेड़े के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोप में प्रभाकर सैल, सुधा द्विवेदी, कनिष्क जैन और नितिन देशमुख ने चार अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं. इनमें प्रभाकर सैल वो शख्स हैं, जो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ से आर्यन खान ड्रग्स मामले में गवाह हैं. पिछले हफ्ते सैल ने एफिडेविट फाइल करके दावा किया था कि उन्होंने एक दूसरे गवाह को केपी गोसावी और सैम डिसूज़ा को 25 करोड़ रुपए लेकर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने की प्लानिंग करते सुना था. प्रभाकर सैल ने दावा किया था कि इसमें से 8 करोड़ रुपए समीर वानखेड़े को मिलने थे, जो आर्यन खान केस के इंचार्ज हैं. सैल ने समीर वानखेड़े का नाम भी लिया था महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक समीर वानखेड़े के खिलाफ लगातार गंभीर आरोप लगा रहे हैं. एनसीपी नेता नवाब मलिक ने मंगलवार 26 अक्टूबर की सुबह ट्विटर पर एक चिट्ठी शेयर की थी. उनके मुताबिक, ये एनसीबी के एक अधिकारी ने उन्हें लिखी है. चार पेज की इस चिट्ठी में समीर वानखेड़े के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इस मामले को लेकर उन्होंने महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिस से मुलाकात भी की थी. 'वानखेड़े नहीं थे जांच अधिकारी' इधर एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ज्ञानेश्वर सिंह ने महत्वपूर्ण बयान दिया है. बता दें कि ज्ञानेश्वर सिंह एनसीबी के चीफ विजिलेंस ऑफिसर हैं, वो समीर वानखेड़े पर लगे तमाम आरोपों की जांच कर रहे हैं. इंडिया टुडे के मुताबिक उनका कहना है कि वानखेड़े आर्यन ड्रग्स केस को सिर्फ सुपरवाइज कर रहे हैं न कि इन्वेस्टिगेट. मतलब वो जांच अधिकारी नहीं थे और उनकी जिम्मेदारी सिर्फ सुपरवाइज़ करने की थी. सिंह के मुताबिक वानखेड़े के ऊपर डिप्टी डायरेक्टर जनरल और उसके ऊपर डायरेक्टर जनरल होता है. इस चेन के हिसाब से वो सिर्फ सुपरवाइज कर रहे हैं. मामले में वी.वी. सिंह इनवेस्टिगेशन ऑफिसर हैं. उनका कहना है कि जब मामले में टीम अपनी रिपोर्ट सौपेंगे उसके बाद डायरेक्टर जनरल एनसीबी फैसला लेंगे कि आगे क्या करना है. ज्ञानेश्वर सिंह ने ये भी बताया कि मामले की तह तक जाने के लिए उनकी टीम ने किरण गोसावी और प्रभाकर सैल तक पहुंचने की भी कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका. वानखेड़े की पत्नी ने लिखी उद्धव को चिट्ठी समीर वानखेड़े पर उठ रहे सवालों को लेकर उनकी पत्नी क्रांति रेडकर लगातार बचाव में सामने आ रही हैं. अब क्रांति ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी करके न्याय मांगा है. कहा है कि शिवसेना के राज में एक महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़ हो रहा है, मजाक हो रहा है. आज बालासाहब ठाकरे होते तो निश्चित ही ये उन्हें मंजूर नहीं होता. क्रांति ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि बचपन से ही मैं मराठियों के हक के लिए लड़ने वाली शिवसेना को देखते हुए बड़ी हुई. बाला साहब ठाकरे और छत्रपति शिवाजी से सीखा कि किसी पर अन्याय करो मत, खुद पर अन्याय सहो मत. उसी के मद्देनजर आज मैं अकेले मेरे निजी जीवन पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ मजबूती से खड़ी हूं और लड़ रही हूं. सोशल मीडिया पर मौजूद लोग सिर्फ मजा देख रहे हैं. मैं एक कलाकार हूं. राजनीति की मुझे समझ नही है और मुझे उसमें पड़ना भी नहीं है. समीर की पत्नी क्रांति ने चिट्ठी में आगे लिखा कि हमारा कुछ भी संबंध ना होते हुए रोज सुबह हमारी इज्जत उतारी जाती है. शिवसेना के राज में एक महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़ हो रहा है. मजाक हो रहा है. आज बालासाहेब ठाकरे होते तो निश्चित ही ये उन्हें मंजूर नहीं होता. आज वो नहीं हैं, पर आप हैं. हम उनकी परछाई आप में देखते हैं. मुझे आप पर पूरा विश्वास है. आप कभी मुझ पर और मेरे परिवार पर अन्याय नहीं होने देंगे. मुझे पूरा विश्वास है इसलिए एक मराठी होने के नाते मैं आपकी तरफ अपेक्षा से देख रही हूं. आपसे विनती है कि न्याय करें.

Advertisement

Advertisement

()