'चाय पी लो!' वाली आंटी को वो काम मिल गया है जो कभी सचिन तेंदुलकर कर रहे थे
नया मीम आया है जो हर कहीं छाया है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
"हेलो फ्रेंड्स! चाय पी लो! पापे खा लो!" ये नया मीम आया है मार्केट में. हर जगह इसकी चर्चा है. लोग फेसबुक पर पक रहे हैं. एक दूसरे को 'हेलो फ्रेंड्स' कह रहे हैं. इतना सुनते ही अगला उसे मारने के लिए दौड़ पड़ता है. ये मीम लिट ए.एफ़. है. हर जगह है. इस वक़्त देश में इतने मच्छर नहीं फैले हैं जितना ये मीम फैल चुका है. इसका इस्तेमाल मुंबई पुलिस ने किया है. वो पीछे नहीं रहती, इस बार भी नहीं रही. उसने 'चाय पी लो' महिला का वीडियो लिया और उससे लोगों को जागरूक करने का फ़ैसला लिया. मुंबई पुलिस ने 'हेलो फ्रेंड्स' के बाद 'चाय पी लो' को 'हेलमेट पहन लो' से बदल दिया. मज़ाक का मज़ाक हो गया और जागरूकता मुफ्त में.
मुंबई पुलिस अपने ऐसे ट्वीट्स के लिए जानी जाती है. उनका ट्विटर हैंडल अच्छे हाथों में है. मुंबई पुलिस ने ड्रग्स के इस्तेमाल को बुरा बताने के लिए और उसके ख़िलाफ़ चेतावनी देने के लिए 'हैश-टैग' और 'हैश' का इस्तेमाल किया. इसे खूब सराहा गया.
ट्रैफ़िक नियमों को समझाती हुई मुंबई पुलिस ने लेफ़्ट और राइट का अच्छा इस्तेमाल किया.
मुंबई पुलिस तो हमेशा से ही हेलमेट और बाकी यातायात सुरक्षा के बारे में लगातार सोशल मीडिया पर बातें करती ही रहती है. साथ ही बीते दिनों सचिन तेंदुलकर भी अपनी गाड़ी में बैठकर लोगों को "वेयर हेल्मेट ऐट द बैक आल्सो." अर्थात पीछे की सवारी भी हेलमेट पहने, कहते हुए दिखाई दिए थे. उन्होंने इसके वीडियो सोशल मीडिया पर डाले थे. हालांकि कालान्तर में ये वीडियो भी मीम की शक्ल ले चुके थे. सोशल मीडिया पर मिलने वाली हर चीज़ - फ़ोटो, वीडियो, ट्वीट, पोस्ट, कमेंट, इनबॉक्स का स्क्रीनशॉट इत्यादि चीज़ें मीम का विषय बनती आई हैं.
मुंबई पुलिस ने मौके पर चौका मारने की तर्ज़ पर 'चाय पी लो' आंटी का वीडियो जागरूकता फैलाने के लिए इस्तेमाल किया है. हालांकि इसमें भी पेच ये आया है कि जनता उस महिला का मज़ाक उड़ाने के लिए मुंबई पुलिस को लानतें भेज रही है. वो एक अलग ही बहस है. उसपर फिर कभी. फिलहाल, वो ट्वीट देखा जाए-

Hello Fraaands! Helmet pehan lo... to have a Safe-Tea at home! #RoadSafeTEA pic.twitter.com/MoGTYzK8wU
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) June 13, 2018
ये भी पढ़ें:
बबिता फोगट का राष्ट्रभक्त ट्वीट असल में एक बहुत बड़ी साइबर समस्या का हिस्सा है
4 लाख रुपयों से भरे ATM को चोरों ने काटा और जो निकला उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी
क्रिकेट को सबसे महंगी लीग देने वाला आदमी, जो आज अमरीका की जेल में बंद है