मुंबई पुलिस. किसी से भिड़ लेना लेकिन मुंबई पुलिस से न भिड़ना. सलमान खान की गर्वदेखी थी तो ही समझ आ गया था. लेकिन आज प्रूफ़ भी मिल गया. ट्विटर पे.मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया. कहा त्योहार होते हैं खुशी बांटने के लिए न कि डरफैलाने के लिए. एक फन्ने खां आ गए. 84 में कहां थे टाइप. जिनके लॉजिक हैं कि बकरीदमें बकरा कटने पर कुछ नहीं कहते हो लेकिन दिवाली में पटाखे छोड़ने पे काहे ज्ञानबांटते हो? ऐसे ही एक भलेमानुस आये. कहिन कि पुलिस लॉ ऐंड ऑर्डर मेन्टेन करने केलिए होती है. न कि ज्ञान बांटने के लिए. इसलिए अपने काम पे ध्यान दो.पुलिस ने जो ट्वीट दागा, साहबजादे की चोक ले गयी होगी. एकदम सुट्ट मार गयी होगी.रिप्लाई नहीं आया. पुलिस ने 140 से कम कैरेक्टर में समझा दिया कि बेटा जो बात है वोबात है. ज़्यादा शोर वाले पटाखे छोड़ने पर जेल हो जाएगी.Image: Unofficial: Subramanian Swamy