The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • mumbai fire in virar covid hospital 13 died health minister under playing the news

अस्पताल में आग से 13 कोरोना मरीज जल कर मर गए, हेल्थ मिनिस्टर बोले- ये न्यूज़ लायक बात नहीं

महाराष्ट्र में ही दो दिन पहले ऑक्सीजन सप्लाई ठप होने से 22 लोगों की मौत हुई थी.

Advertisement
Img The Lallantop
मुंबई के विरार में कोविड हॉस्पिटल में आग लग गई जिससे 13 लोग जल कर मर गए. राज्य के हेल्थ मिनिस्टर कह रहे हैं कि ये नेशनल न्यूज नहीं है.
pic
अमित
23 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 23 अप्रैल 2021, 07:08 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कोरोना संकट के बीच अस्पतालों से आ रही हादसों की खबरें त्रासदी को और बढ़ा रही हैं. महाराष्ट्र कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. दो दिन पहले नाशिक के ज़ाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई ठप होने से 22 मरीज़ों की मौत हो गई. वहीं, अब मुंबई के विरार स्थित विजय वल्लभ अस्पताल में आग लग गई. हादसे में कोरोना के 13 मरीजों की मौत हो गई. हादसे के बाद मीडिया जब इस हादसे को लेकर सवाल पूछने गई तो स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि ये कोई नेशनल न्यूज़ नहीं है. शॉर्ट सर्किट से लगी आग आजतक के संवाददाता साहिल जोशी और मुस्तफा शेख के अनुसार, मुंबई के विरार स्थित विजय वल्लभ अस्पताल में 23 अप्रैल को तड़के आग लग गई. आग लगने से कोरोना के 13 मरीजों की जलकर मौत हो गई. फायर डिपार्टमेंट ने बताया,
Embed
मिली जानकारी के अनुसार, विजय वल्लभ अस्पताल के मरीजों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर आला अधिकारी पहुंच रहे हैं. अभी हॉस्पिटल मैनेजमेंट की लापरवाही पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जांच के आदेश दे दिए हैं.
Virar Fire

मुंबई के विरार में हॉस्पिटल में लगी आग से इन 13 लोगों की जान चली गई. (फोटो-आजतक)
हादसे पर पीएम ने दुख जताया इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार के मुआवजे का ऐलान किया गया है. वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये देने का ऐलान किया है.
पीएमओ ने ट्वीट किया
Embed
Embed
राज्य के हेल्थ मिनिस्टर का अजीबो-गरीब बयान इस हादसे पर कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अब तक13 लोगों की मौत हुई है, शुरुआती जानकारी के अनुसार ICU में AC ब्लास्ट के बाद आग लगी, मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है, इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. घटना के बाद महाराष्ट्र के हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे से जब मीडिया ने सवाल पूछा, तो वो बोले-
Embed
Embed
नासिक में 22 कोरोना मरीजों की गई थी जान इससे पहले नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से 22 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी. ऑक्सीजन टैंक में लीकेज की वजह से अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई ठप पड़ गई थी. इससे अस्पताल में भर्ती 22 मरीजों की मौत हो गई थी. ये मरीज वेंटिलेटर पर थे. महाराष्ट्र में कोरोना के 67 हजार से अधिक नए केस तमाम कोशिशों के बावजूद महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है. बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र के कोरोना के 67 हजार 13 नए केस आए हैं, जबकि कोरोना से 568 लोगों की मौत हुई है. कोरोना से 75 मौतें राजधानी मुंबई में हुई है. नागपुर में एक दिन में कोरोना के 7334 नए केस आए और कोरोना के चलते 110 लोगों की मौत हुई.

Advertisement

Advertisement

()