बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीती 29 अक्टूबर को आर्यन खान, अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचाकी जमानत याचिका मंजूर कर पांच पन्नों का बेल ऑर्डर जारी किया था. इसमें कुछ अहमशर्तें थीं जिनका पालन न करने पर तीनों की जमानत कैंसिल हो जाती. इन शर्तों में दोअहम शर्तें ये थीं, 1- कोर्ट की हर तारीख पर हाज़िरी देनी होगी, बशर्ते गैरहाज़िररहने की कोई वाजिब वजह न हो.2- जब भी NCB ऑफिस से बुलाया जाएगा, तुरंत जाना होगा. इन्हीं शर्तों का पालन करतेहुए ड्रग्स केस में बेल पर रिहा हुए आर्यन खान और उनके साथी अरबाज़ मर्चेंट शुक्रवार26 नवंबर को NCB के दफ्तर में हाज़िर हुए. अब खबर सुनिए.हाज़िरी के बाद बाहर निकलते हुए अरबाज़ और उनके पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पररोटेशन मार रहा है. इसमें अरबाज़ के पिता असलम मर्चेंट कैमरे के आगे पोज़ करते दिखरहे हैं. पत्रकार उनकी और ड्रग्स केस में आरोपी उनके बेटे की ताबड़तोड़ तस्वीरेंखींच रहे थे. लेकिन पिता असलम मर्चेंट पर मानो कोई असर ही नहीं पड़ रहा था. वोफिल्म स्टार की तरह पोज दिए जा रहे थे. और तो और अपने बेटे को भी बुला-बुला कर पोजदिलवा रहे थे.बस, इससे तंग आकर अरबाज ने ऐसा रिएक्शन दिया जो अब हर जगह वायरल है. वो अपने पापाको कैमरे के आगे पोज़ करते हुए झेंप जाते हैं और अपना माथा पीटते हुए फौरन कार मेंबैठ जाते हैं. इस दौरान कुछ लोगों ने पिता-पुत्र के वीडियो बना लिए जो अब ट्विटर,इंस्टाग्राम पर तैर रहे हैं.View this post on InstagramA post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)क्या है मुंबई क्रूज ड्रग्स केस?बीती दो अक्टूबर को मुंबई से गोवा से जा रहे कॉर्डेलिया नाम के क्रूज़ शिप परनार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की एक टीम ने रेड की थी. जहां NCB ने शाहरुख़ खानके बेटे आर्यन खान, अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा समेत आठ लोगों को हिरासत में लेलिया था. गिरफ्तारी के बाद इन तीनों लोगों को स्पेशल हॉलिडे कोर्ट में मैजिस्ट्रेटआरके राजेभोसले के सामने पेश किया गया था.अदालत ने इन्हें एक दिन के लिए NCB की कस्टडी में भेज दिया गया था. फिर 7 अक्टूबरको लोअर कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को 14 दिनों कीजूडिशियल कस्टडी में भेज दिया था. 8 अक्टूबर को आर्यन की बेल अर्ज़ी पर सुनवाई शुरूहुई. कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई स्पेशल NDPS कोर्ट में होगी.इसके बाद आर्यन खान समेत इस केस में गिरफ्तार किए गए बाकी लोगों को आर्थर रोड जेलमें भेज दिया गया. केस चलते-चलते 28 तारीख आ गई. 28 अक्टूबर को आर्यन खान समेतअरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को बेल मिल गई. इसके बाद 29 अक्टूबर को तीनों बेलपर रिहा हुए थे. आर्यन के जेल से बाहर आने तक ये पूरा प्रकरण मीडिया की सुर्खियोंमें बना रहा. फिलहाल इसी केस को लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक औरएनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े चर्चा में हैं. दूसरी तरफ, इस पूरे मामलेमें आर्यन खान के पैरेंट शाहरुख़ खान या गौरी खान की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आयाहै.