नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर फोड़ा चिट्ठी बम, उगाही का आरोप लगा BJP का क्या कनेक्शन बताया?
NCB के अधिकारी की बताई जा रही चिट्ठी में बॉलीवुड कलाकारों से उगाही के भी आरोप हैं.
Advertisement

एनसीपी नेता नवाब मलिक रोज़ ही एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को लेकर खुलासे कर रहे हैं. अब उन्होंने एक लेटर ट्वीट किया है.
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने अब NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) के खिलाफ नया निशाना साधा है. मंगलवार 26 अक्टूबर की सुबह एनसीपी नेता नवाब मलिक ने ट्विटर पर एक चिट्ठी शेयर की. उनके मुताबिक, ये एनसीबी के ही किसी अधिकारी ने उन्हें लिखी है. चार पेज की इस चिट्ठी में समीर वानखेड़े के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं. आइए जानते हैं कि क्या है इस चिट्ठी में.
चिट्ठी शेयर करते हुए नवाब मलिक ने लिखा कि,
पिछले साल दीपिका पादुकोण समेत कई एक्ट्रेस को NCB की तरफ से समन जारी किया गया था. फोटो: India Today/The Lallantop
क्रूज केस में कैसे फंसाया गया? इस चिट्ठी में समीर वानखेड़े को एक अटेंशन पाने का भूखा अधिकारी बताया गया है. यही वजह है कि वो हाई प्रोफाइल लोगों को निशाना बनाता है. चिट्ठी में उन केसेज़ की लंबी फेहरिस्त है, जिसमें वानखेड़े ने कथित तौर पर गलत तरीके से लोगों को फंसाया. इनमें क्रूज पर ड्रग्स मिलने का मामला भी शामिल है. क्रूज वाले केस के बारे में चिट्ठी में आरोप लगाते हुए लिखा गया है कि, चिट्ठी में यह भी लिखा है कि समीर वानखेड़े का साथ न देने वाले अधिकारी को सस्पेंड करवा दिया जाता है. इस तरह की घटनाओं में साथ न देने पर 4 अधिकारियों को सस्पेंड करवाया जा चुका है.
समीर वानखेड़े ने नवाब मलिक की शेयर की गई चिट्ठी को एक मज़ाक और झूठ बताया है. इंडिया टुडे ने समीर वानखेड़े के हवाले से लिखा है कि नवाब मलिक को जो भी करना है वो करें चिट्ठी में जो कुछ भी लिखा है सब झूठ है.
चिट्ठी शेयर करते हुए नवाब मलिक ने लिखा कि,
क्या लिखा है चिट्ठी में? ये चिट्ठी नवाब मलिक को संबोधित करते हुए लिखी गई है. इसमें एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से घटनाक्रम को बताया गया है. चिट्ठी में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तक का जिक्र है. चिट्ठी में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इसकी शुरुआत कुछ ऐसे होती है- किन-किन एक्टर्स के नाम लिखे? चिट्ठी में बॉलिवुड के कई एक्टर्स का नाम भी लिया गया है. चिट्ठी में दावा किया गया है कि किस तरह से दीपिका पादुकोण, करिश्मा प्रकाश, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह, सारा अली खान, भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, रिया चक्रवर्ती, सोविक चक्रवर्ती व अर्जुन रामपाल से वसूली की गई. ये भी आरोप लगाया गया है कि ये पैसा इकट्ठा करने का काम वकील अयाज़ खान करता था. अयाज़ खान की दोस्ती समीर वानखेड़े से है. इस वजह से वो NCB ऑफिस में बिना किसी रोकटोक के आ जा सकता है. अयाज़ ही समीर वानखेड़े़ को बॉलीवुड से मंथली उगाही करके देता है. बदले में जब समीर वानखेड़े किसी भी बॉलीवुड आर्टिस्ट को पकड़ता है तो उन्हें अयाज खान को अपना वकील करने को कहता है. चिट्ठी में एक जगह पर ये भी लिखा गया है कि किस तरह से बिग बॉस में भाग लेने वाले अरमान कोहली के घर पर 1 ग्राम ड्रग्स रखकर जेल भेजा गया था.Here are the contents of the letter received by me from an unnamed NCB official. As a responsible citizen I will be forwarding this letter to DG Narcotics requesting him to include this letter in the investigation being conducted on Sameer Wankhede pic.twitter.com/SOClI3ntAn
— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) October 26, 2021
पिछले साल दीपिका पादुकोण समेत कई एक्ट्रेस को NCB की तरफ से समन जारी किया गया था. फोटो: India Today/The Lallantop
क्रूज केस में कैसे फंसाया गया? इस चिट्ठी में समीर वानखेड़े को एक अटेंशन पाने का भूखा अधिकारी बताया गया है. यही वजह है कि वो हाई प्रोफाइल लोगों को निशाना बनाता है. चिट्ठी में उन केसेज़ की लंबी फेहरिस्त है, जिसमें वानखेड़े ने कथित तौर पर गलत तरीके से लोगों को फंसाया. इनमें क्रूज पर ड्रग्स मिलने का मामला भी शामिल है. क्रूज वाले केस के बारे में चिट्ठी में आरोप लगाते हुए लिखा गया है कि, चिट्ठी में यह भी लिखा है कि समीर वानखेड़े का साथ न देने वाले अधिकारी को सस्पेंड करवा दिया जाता है. इस तरह की घटनाओं में साथ न देने पर 4 अधिकारियों को सस्पेंड करवाया जा चुका है.
समीर वानखेड़े ने नवाब मलिक की शेयर की गई चिट्ठी को एक मज़ाक और झूठ बताया है. इंडिया टुडे ने समीर वानखेड़े के हवाले से लिखा है कि नवाब मलिक को जो भी करना है वो करें चिट्ठी में जो कुछ भी लिखा है सब झूठ है.

.webp?width=60)

