The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Mumbai court denies bail to 20-year-old for playing cricket without wearing mask

बिना मास्क लगाए सड़क पर क्रिकेट खेलने वाले लड़के की जमानत खारिज करते हुए कोर्ट ने क्या कहा?

मामला मुंबई का है.

Advertisement
Img The Lallantop
सांकेतिक फोटो
pic
मेघना
25 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 25 अप्रैल 2021, 12:13 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश की अदालतें भी कड़ा रुख अपना रही हैं. बीते दिनों मुंबई के सेशन कोर्ट ने एक लड़के को ज़मानत देने से मना कर दिया. 20 साल के कुरैशी कर्फ्यू के नियमों को तोड़कर बगैर मास्क लगाए क्रिकेट खेल रहे थे. उनके साथ छह और लड़के थे. जिन्हें कोरोना और कर्फ्यू गाइडलाइन तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. सुनवाई करते हुए एडिशनल सेशन जज अभिजीत नंदगांवकर ने कहा,
Embed
कोर्ट ने आगे कहा-
Embed
पुलिस के मुताबिक, कुरैशी और 6 अन्य लड़के कोरोना कर्फ्यू के दौरान सड़क पर क्रिकेट खेल रहे थे. जब पुलिस उनके पास आई तो सभी वहां से भाग गए. मगर उन लोगों के मोबाइल वहीं छूट गए. बाद में ये लड़के मोबाइल लेने आए. आरोपियों ने पुलिस से मोबाइल छीनने की कोशिश की. इसी हाथापाई में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया. इसी के बाद पुलिस ने पब्लिक सर्वेंट को ड्यूटी करने से रोकने और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में इन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि जिस लड़के ने पुलिस के साथ हाथापाई की थी वो नाबालिग था. इसकी वजह से सारी फॉर्मेलिटी पूरा करने के बाद उसे उसके पिता के हवाले कर दिया गया. मगर मुख्य आरोपी, कुरैशी था, वो अभी न्यायिक हिरासत में है. सेशन कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी, क्योंकि उसके सभी दोस्त अभी तक लापता हैं. वहीं कुरैशी का कहना है कि उन पर लगाए गए सारे आरोप मनगढंत हैं. उन्हें उसे सिर्फ इसलिए ज़मानत नहीं दी जा रही है, क्योंकि बाकी सभी आरोपी फरार हैं.

Advertisement

Advertisement

()