मुंबई ब्रिज हादसे में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की
5 महीने पहले 'ओके की रिपोर्ट' दी थी.
Advertisement

ब्रिज हादसे मामले में पुलिस ने ऑडिटर नीरज देसाई को गिरफ्तार किया
Quick AI Highlights
Click here to view more
मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के पास 14 मार्च को फुटओवर ब्रिज गिरा था. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 32 लोग घायल हुए थे.
अब इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है. मुंबई पुलिस ने इस ओवरब्रिज के ऑडिटर नीरज देसाई को गिरफ्तार किया है. बीएमसी की इनीशियल जांच रिपोर्ट में ऑडिटर की लापरवाही सामने आई जिसके बाद सोमवार को ऑडिटर की गिरफ्तारी हुई.
गुरुवार को हादसे के तुरंत के बाद बीएमसी ने अपने दो इंजीनियरों को संस्पेंड कर दिया था. फिर मुंबई पुलिस ने भी सेंट्रल रेलवे और बीएमसी के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. मुंबई पुलिस ने अपनी जांच और आगे बढ़ाई, फिर बाद में रेलवे को क्लीन चिट दे दी. इस हादसे के बाद देंवेंद्र फडणवीस ने भी मामले के जांच के आदेश दिए थे.

मुंबई में ब्रिज हादसे के बाद की तस्वीर (तस्वीर-PTI)
ये हादसा 14 मार्च गुरुवार की शाम 8 बजे के करीब हुआ था. जब लोग फुटओवर ब्रिज से गुजर रहे थे तब ब्रिज के बीच का हिस्सा भरभराकर गिर गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी. 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिर मारे गए लोगों के परिवारवालों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया था. रिपोर्ट के मुताबिक इस ब्रिज की औसत उम्र 60 साल थी, जबकि 35 साल में ही ब्रिज गिर गया. इस हादसे के बाद ब्रिज को पूरी तरह से तोड़ दिया गया.

पुलिस ने इस बात की जानकारी दी कि ब्रिज की ऑडिट की ज़िम्मेदारी, नीरज देसाई के फर्म प्रो. डीडी देसाई एसोसिएटेड इंजीनियरिंग कंसलटेंट एंड एनालिस्ट प्राइवेट लिमिटेड को दी गई थी. जिसके बाद पिछले साल अगस्त के महीने में ही उनके फर्म ने ब्रिज की ऑडिट रिपोर्ट पेश की थी. जिसमें उन्होंने ब्रिज को 'फिट' बताया था. मामले की इनीशियल जांच करने के बाद पुलिस ने पहले नीरज देसाई को हिरासत में लिया फिर बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इसी मामले में बीएमसी के एडिशनल म्यूनिसिपल कमीश्नर संजय दर्डे के अलावे कई अधिकारियों के भी बयान दर्ज किए हैं.Mumbai bridge collapse: Neeraj Desai, auditor who had conducted an audit of the bridge has been arrested by Police. pic.twitter.com/7EZ5qv7X26
— ANI (@ANI) March 18, 2019