रेलवे ब्रिज हादसे मामले में पुलिस की शुरुआती जांच रिपोर्ट आ गई है
पुलिस की शुरुआती जांच रिपोर्ट में रेलवे को क्लीनचीट मिली है.
Advertisement

मुंबई ब्रिज हादसे के बाद अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है
Quick AI Highlights
Click here to view more
मुंबई ब्रिज हादसे पर पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच पूरी कर ली है. इस जांच में मुंबई पुलिस ने रेलवे को क्लीनचिट दी है. मुंबई पुलिस ने ये साफ कहा है कि पुल की मरम्मत और देखरेख की ज़िम्मेदारी बीएमसी की है, इसीलिए FIR से रेलवे का नाम हटाया जाएगा. इससे पहले मुंबई पुलिस ने रेलवे और बीएमसी दोनों के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया था.

हादसे वाले ब्रिज को पूरी तरह से तोड़ दिया गया
रेलवे का नाम हटाने से पहले पुलिस ने रेलवे और बीएमसी के अधिकारियों से लंबी पूछताछ की. पुलिस ने अलग टीम बनाई जिसने अधिकारियों से पूछताछ की. जिस कंपनी ने पुल का ऑडिट किया पुलिस ने उससे भी पूछताछ की. क्योंकि कुछ समय पहले जब अंधेरी में पुल हादसा हुआ था तब इस पुल का भी ऑडिट हुआ. 1981 में बने इस पुल की ज़िम्मेदारी बीएमसी के पास थी. रिपोर्ट के मुताबिक ऑडिट के बाद बीएमसी को कुछ सुधार करने के लिए कहा गया था. लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया. यहां तक कि सुधार नहीं होने पर ब्रिज को रोकने की भी बात की गई थी. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं किया गया.
दूसरी तरफ बीएमसी के कमिश्नर अजय मेहता ने विजिलेंस विभाग से 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है. साथ ही उन्होंने ब्रिज के स्ट्रक्चरल ऑडिट और दुर्घटना के लिए ज़िम्मेदार अपने कर्मचारियों की पहचान करने के लिए भी कहा है.

साउथ मुंबई में गुरुवार की शाम 7 बजे के करीब फुट ओवर ब्रिज का बड़ा हिस्सा गिरा. जिसकी वजह से 6 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए. जब ब्रिज गिरा तो उसके नीचे भी कई लोग मौजूद थे. इस घटना के बाद देवेंद्र फडणवीस ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की. उन्होंने हादसे में मारे गए परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की है.Mumbai foot over bridge collapse: BMC (Brihanmumbai Municipal Corporation) Commissioner Ajoy Mehta orders Vigilance Department to submit a preliminary report within 24 hours, identifying the Municipal staff responsible & responsibility of structural auditor for this incident. https://t.co/UopcrPB1ot
— ANI (@ANI) March 15, 2019
साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि हादसे की ज़िम्मेदारी किसकी है ये शाम तक तय हो जाएगा. हालांकि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.Mumbai: Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis visits the spot where part of a foot over bridge near CSMT railway station collapsed yesterday. 6 people had died in the incident. pic.twitter.com/aHB3VLufDw
— ANI (@ANI) March 15, 2019