सपा में ये क्लियर नहीं है कि साइकिल बाप मुलायम के पास जाएगी या बेटे अखिलेश केपास? शुक्रवार को दोनों गुट इलेक्शन कमीशन पहुंचे थे. इलेक्शन कमीशन ने इस पर फैसलासुरक्षित रख लिया है.17 जनवरी तक कोई फैसला ना हो पाने पर साइकिल चुनाव निशान फ्रीज कर दिया जाएगा.रामगोपाल इसकी जगह मोटर साइकिल मांग रहे हैं. मुलायम लोकदल के मुखिया चौधरी सुनीलसिंह से मिले हैं कि अगर साइकिल ना मिली तो हम तुम्हारे चुनाव निशान 'हल जोतताकिसान' से काम चला लेंगे.लेकिन परिवार के एक और साहबजादे हैं. प्रतीक यादव. अखिलेश के छोटे भाई और मुलायम कीदूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे. उन्हें दोपहिया साइकिल या मोटर साइकिल की सवारीकरने की कोई चुल्ल नहीं है. इसलिए चारपहिया के साथ उड़ान भर रहे हैं. वो भी कोई ऐसीवैसी नहीं. लैम्बोर्गिनी. महंगी वाली. पांच करोड़ की. रैपर्स वाले वीडियो में खूबदिखाई देती है. चमचमाती हुई. फर्राटे भरती हुई.अपनी लैम्बोर्गिनी के साथ प्रतीकप्रतीक यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वो एक नीली रंग कीलैम्बोर्गिनी हरकान की सवारी कर रहे हैं. उन्होंने कार के साथ कई पोज भी मारे. येगाड़ी हवा से बात करती है. 3.2 सेकंड्स में ये 0-100 किमी/घंटे की स्पीड पकड़ सकतीहै. अब यमुना एक्सप्रेसवे का असल इस्तेमाल तो यही करेंगे.प्रतीक राजनीति में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं लेते हैं. बॉडी बिल्डिंग वगैरह करते रहतेहैं. अपना एक जिम भी चलाते हैं. लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा इस बार लखनऊ विधानसभा सीटसे चुनाव लड़ रही हैं.डोले शोले दिखाते प्रतीक2014 के लोक सभा चुनाव में प्रतीक यादव के चुनाव लड़ने की बात हो रही थी लेकिनउन्हें टिकट नहीं मिला. साधना गुप्ता इससे नाराज़ थीं. इसलिए इस बार विधान सभा चुनावमें उनकी पत्नी अपर्णा यादव को टिकट दिया गया है. अपर्णा एक मंझी हुई क्लासिकलसिंगर हैं और उन्हें अपने सोशल वर्क की वजह से यूनाइटेड नेशंस से भी तारीफ़ मिली है.अपर्णा यादवफिलहाल तो प्रतीक का 'फास्ट एंड फ्यूरियस' वीडियो देखिए.https://www.youtube.com/watch?v=tLRf3uCe-_U--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी निशांत ने की है.--------------------------------------------------------------------------------