500 और 1000 के नोट बैन होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए सपा सुप्रीमो मुलायमसिंह यादव ने एक गुजारिश की है और एक बम फोड़ा है. गुजारिश की है प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी से और बम फोड़ा है यूपी चुनाव को लेकर.नोट बैन होने की वजह से लोग खुश तो हैं, लेकिन उन्हें परेशानी भी बहुत हो रही है.यही बात आगे रखते हुए मुलायम ने कहा कि सरकार को कुछ और दिनों की मोहलत देनी चाहिए,ताकि लोग बड़ी रकम का इंतजाम कर सकें. नोटों पर बैन के बाद से कई ऐसे वीडियो आ चुकेहैं, जिसमें लोग शादी या फैमिली फंक्शन का हवाला देते हुए कह रहे हैं कि अब कोई भीउनके बड़े नोट नहीं ले रहा है और वो कुछ भी खरीद नहीं पा रहे हैं.मुलायम ने कहा, 'महिलाएं अपने घरों में कुछ पैसे बचाकर रखती हैं. उनकी सहूलियत केलिए लोगों को पांच लाख के इस्तेमाल की छूट मिलनी चाहिए. वैसे भी, राम मनोहर लोहियाके बाद अगर किसी ने काले धन की लड़ाई लड़ी है, तो वो सपा है. हम भी चाहते हैं किकाला धन वापस आए और देश के विकास में खर्च हो. चुनावों में भी काले धन का इस्तेमालबंद होना चाहिए, लेकिन इसके लिए लोगों को परेशानी में नहीं डाल सकते. बीजेपी ने तोअपने चुनावी कैंपेन में काला धन वापस लाने का वादा किया था और अब जब उनके ऊपर जनताका दबाव बढ़ गया, तो उन्होंने 500 और हजार के नोट बंद कर दिए.'जब सब सोच रहे थे कि मुलायम सिर्फ चुनावी दांव खेलने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करनेआए हैं, तभी उन्होंने यूपी चुनाव को लेकर एक बड़ी घोषणा कर दी. यूपी में अभी तकमहागठबंधन के आसार दिख रहे थे, लेकिन मुलायम ने साफ कह दिया कि सपा गठबंधन नहींकरेगी.उन्होंने कहा, 'समाजवादी पार्टी किसी भी दल से अलायंस नहीं करेगी. जो कोई पार्टीमें मर्जर करना चाहे, कर सकता है.' मुलायम के इस बयान से कांग्रेस जो भी महसूस करे,लेकिन बीजेपी और बीएसपी जरूर राहत महसूस कर रही होंगी.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:खुद को तैयार कर लें, 1000 का नया नोट भी आ रहा हैकार्टून नहीं है ये, नोट पर गांधी जी की तस्वीर यहां से आई थीनरेंद्र मोदी से पहले इस प्रधानमंत्री ने लिया था ऐसा बोल्ड डिसीजन2000 रुपए के नोट को लेकर फैलाया जा रहा सबसे बड़ा झूठ!नोट बैन: किसको चिंता करने की जरूरत है और किसको नहींअब से 500 और 2000 रुपए के बस यही वाले नोट लेना