The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Muhammad Yunus rejected the notion Bangladesh will turn into another Afghanistan

'अफगानिस्तान जैसा नहीं बनेगा बांग्लादेश'- मोहम्मद युनुस बोले, शेख हसीना को लेकर भारत से क्या कहा?

Bangladesh के अंतरिम सरकार के प्रमुख Muhammad Yunus ने कहा है कि बांग्लादेश किसी भी हाल में अफगानिस्तान नहीं बनेगा. Muhammad Yunus ने भारत से इस नैरेटिव को छोड़कर द्विपक्षीय संबंधो को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया है.

Advertisement
pic
6 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 6 सितंबर 2024, 02:30 PM IST)
Muhammad Yunus bangladesh interim government
मोहम्मद युनुस ने भारत के साथ मजबूत संबंध बनाने की इच्छा जताई है. (एफपी, फाइल फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्तापलट हुए महीने भर से ज्यादा हो गया है. शेख हसीना के सत्ता छोड़ने के बाद से ही वहां हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के मामले बढ़े हैं. कई मीडिया रिपोर्टस में बांग्लादेश के हालात की तुलना अफगानिस्तान से की जाने लगी है. इस बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार (Bangladesh Interim government) के प्रमुख मोहम्मद युनुस की प्रतिक्रिया आई है. मोहम्मद युनुस (Muhammad Yunus) ने उन आरोपों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि शेख हसीना के बिना बांग्लादेश के हालात अफगानिस्तान जैसे हो जाएंगे. मोहम्मद युनुस ने भारत से इस नैरेटिव को छोड़कर द्विपक्षीय संबंधो को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया है.

मोहम्मद युनुस ने कहा कि भारत को आगे बढ़ने के लिए इस नैरेटिव से बाहर आना होगा कि बांग्लादेश में BNP और बाकी सभी पार्टियां इस्लामिस्ट हैं. और वे इस देश को अफगानिस्तान बना देंगे. भारत इस नैरेटिव में फंस गया है कि बांग्लादेश केवल शेख हसीना के नेतृत्व में सुरक्षित है.

समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में मोहम्मद युनुस ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमले सांप्रदायिक से ज्यादा राजनीतिक हैं. और भारत बड़े पैमाने पर इन घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहा है. हमने ये नहीं कहा कि हम इस पर कुछ नहीं कर सकते. हमने कहा है कि हम पूरी कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें - बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर 200 से ज्यादा हमले, इस पर अंतिरम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस क्या बोले?

मोहम्मद युनुस ने भारत के साथ मजबूत संबंध बनाने की इच्छा जताई है. और हुए दोनों देशों के बीच के तनाव को खत्म करने के लिए भारत से और अधिक सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस रिश्ते को सुधारने के लिए हमें मिलकर काम करने की जरूरत है, जोकि अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है.

इस इंटरव्यू में मोहम्मद युनुस ने शेख हसीना के बारे में भी बात की है. मोहम्मद युनुस ने कहा कि भारत अगर शेख हसीना को उनके बांग्लादेश प्रत्यर्पण तक रखना चाहता है तो इसके लिए शर्त है कि शेख हसीना को चुप रहना होगा. उन्हें राजनीतिक टिप्पणियों से बचना होगा. 

वीडियो: बांग्लादेश में सुरक्षित हैं अल्पसंख्यक, राजनीति से प्रेरित हैं आरोप, अंतरिम सरकार के मंत्री का दावा

Advertisement

Advertisement

()