The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • MS Dhoni talks to daughter Ziva in six languages and video goes viral

जब एक बड़ा तबका हिंदी-उर्दू पर लड़ रहा है, धोनी अपनी बच्ची को सलीके की चीज सिखा रहे हैं

ये वीडियो देखकर बच्ची पर प्यार आता है, धोनी पर फख्र होता है.

Advertisement
pic
25 मार्च 2019 (अपडेटेड: 25 मार्च 2019, 08:12 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी के साथ खूब मस्ती करते दिखते हैं. जीवा भी कहीं कम नहीं पड़ती हैं. धोनी इंस्टाग्राम पर जीवा के साथ वीडियोज शेयर करते रहते हैं. 24 मार्च को एक और वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो गया. अभी तक करीब 38 लाख लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. वीडियो पर 34 हजार से ज्यादा कमेंट किए जा चुके हैं.
धोनी जीवा से कई भाषाओं में पूछते हैं कैसे हो और जीवा उसी भाषा में धोनी को जवाब देती है. धोनी, जीवा से तमिल, बंगाली, गुजराती, भोजपुरी, पंजाबी और उर्दू में पूछते हैं कैसे हो? इसका रिप्लाई जीवा इन्हीं भाषाओं में देती हैं. अब वीडियो देखिए

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)
on


इससे पहले भी धोनी, जीवा के साथ भोजपुरी और तमिल में बातचीत करते हुए नज़र आए थे. इस वीडियो को करीब 76 लाख लोगों ने देखा था. वो वीडियो भी देखिए.
Greetings in two language
A post shared by M S Dhoni
(@mahi7781) on
ऐसे वक्त में जब हम भाषाओं को लेकर एक-दूसरे का मजाक उड़ाते हैं. उत्तर-दक्षिण में बंटते रहते हैं. मुझे खुद कई बार नई मुलाकात में लोगों को पांच मिनट यह समझाने में लग जाता है कि बिहारी कोई भाषा नहीं है. बिहार में मैथिली, मगही और भोजपुरी बोली जाती है. हमें धोनी और जीवा को देख भाषाओं से प्रेम करना चाहिए. ज्यादा से ज्यादा भाषाएं सीखनी चाहिए. नई भाषा सीखने से आप एक नए कल्चर को भी देख-समझ पाते हैं. आप उस भाषा में लिखे गए बेहतर किताबों को पढ़ सकते हैं. सीख सकते हैं. सीखते रह सकते हैं...


वीडियो- नवदीप सैनी ने शेन वाट्सन के हेलमेट पर गेंद दागकर IPL में हाजिरी दर्ज करवा दी है

Advertisement

Advertisement

()