धोनी ने अपने नाम पर बने पवेलियन का फीता काटने से मना कर दिया, वजह प्यारी है
JSCA ने रांची स्टेडियम में एमएस धोनी स्टैंड्स बनाया है.
Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी के नाम से झारखंड में क्रिकेट को नई जान मिली है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज चल रही है. तीसरा वनडे झारखंड के रांची में होना है. यानी धोनी का घर. धोनी यहां के लोकल बॉय हैं. टीम जैसे ही रांची पहुंची, धोनी के घर जाकर सबने डिनर किया. इसकी तस्वीरें प्लेयर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं. मगर खबर ये है कि जिस तरह मुंबई के वानखेड़े में सचिन तेंडुलकर स्टैंड्स और दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में वीरेंद्र सहवाग गेट बनाया गया है, वैसे ही झारखंड स्टेट क्रिकेट असोसिएशन (JSCA) ने रांची स्टेडियम में एक हिस्सा धोनी के नाम से बनाया है. इसका नाम एम एस धोनी पवेलियन रखा गया है. असोसिएशन ने जब धोनी से कहा कि आपके नाम का पवेलियन बनाया है और आप 8 मार्च को मैच से पहले इसका उद्घाटन करें.
मगर धोनी ने कहा कि वो इसका उद्घाटन क्यों करेंगे. JSCA के सेक्रेट्री देबाशीष चक्रबर्ती के मुताबिक ये ड्रेसिंग रूम के सामने स्टैंड्स पर बैठने वाले दर्शक इस पवेलियन को देख सकते हैं. मगर जब हमने धोनी को इसका उद्घाटन करने के लिए कहा तो वो बोले कि दादा मैं तो इसका हिस्सा हूं. घर का लड़का अपने ही घर में क्या उद्घाटन करेगा?" अब इस पर असोसिएशन के लोग दुविधा में फंस गए हैं कि धोनी ने बेहद विनम्रता के साथ उद्घाटन करने से मना कर दिया. साथ ही धोनी ने ये भी जोड़ दिया कि अगर वो ग्राउंड का उद्घाटन करेंगे तो उनमें बाहरी की फीलिंग आएगी. ऐसे में झारखंड की इस असोसिएशन को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि वो धोनी को कैसे मनाएं.
खैर, धोनी ने जो बात कही है वो ठीक भी है. धोनी के नाम से जो पवेलियन बना है उसे आम जनता के लिए मैच के दौरान बिना उद्घाटन ही खोल दिया जाए. जब धोनी अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए कोई खास पारी खेलेंगे तो ये अपने आप में उद्घाटन हो जाएगा. कोई फीता काटने की जरूरत है भी क्या.
धोनी के घर पर टीम के डिनर की तस्वीर-
दी लल्लनटॉप शो देखें-