CM कमलनाथ को झंडा फहराने आना था, दो कांग्रेसी नेताओं में थप्पड़ चल गए
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Advertisement

सीएम कमलनाथ ने राजधानी भोपाल की जगह इंदौर में झंडा फहराया. दायीं तरफ थप्पड़बाजी. फोटो: विकीमीडिया/ANI
Quick AI Highlights
Click here to view more
26 जनवरी. देश 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. मध्य प्रदेश का इंदौर. यहां झंडा फहराने के दौरान कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए. इंदौर के कांग्रेस कार्यालय (गांधी भवन) में दो कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव और चंदू कुंजीर के बीच थप्पड़ चल गए. पुलिस ने बीच-बचाव किया और मामला कांग्रेस के 'हाथ' से बाहर निकलने से रुक गया. इस कार्यक्रम में सीएम कमलनाथ पहुंचने वाले थे. इससे पहले ये 'अद्भुत' नज़ारा सामने आया. हालांकि किस बात को लेकर भिड़ंत हुई ये फिलहाल साफ नहीं हो पाया है.
मध्य प्रदेश: राजगढ़ में DM-SDM से कार्यकर्ताओं की झड़प के बाद बीजेपी क्या करेगी?
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर चुटकी लेते हुए घटना का वीडियो रीट्वीट किया और कहा- जब मिल गई इनको आज़ादी.#WATCH Madhya Pradesh: Two Congress leaders, Devendra Singh Yadav and Chandu Kunjir, entered into a brawl during the flag hoisting ceremony during #RepublicDay celebrations at the party office in Indore. They were later calmed down with the help of police intervention. pic.twitter.com/Q9NcEJ3Sw5
— ANI (@ANI) January 26, 2020
भोपाल से बाहर सीएम का ध्वजारोहण मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने इंदौर में झंडा फहराया. 2002 के बाद पहली बार मध्य प्रदेश का कोई सीएम राजधानी भोपाल से बाहर झंडा फहराने पहुंचा. 2002 में तत्कालीन सीएम दिग्विजय सिंह ने इंदौर में ध्वजारोहण किया था. इस दौरान सीएम कमलनाथ ने प्रदेश और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. भोपाल में राज्यपाल लालजी टंडन ने झंडा फहराकर शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली. भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने झंडा फहराया. इस मौके पर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी मौजूद थीं.जब मिल गयी इनको आज़ादी...
😂 https://t.co/IwwsLaHktH — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 26, 2020
दिल्ली में हुआ कार्यक्रम वहीं, दिल्ली के राजपथ पर परेड से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री अमर जवान ज्योति न जाकर इंडिया गेट के पास वॉर मेमोरियल पहुंचे. इस बार ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो समारोह के मुख्य अतिथि रहे. 90 मिनट का परेड कार्यक्रम हुआ. इस दौरान कई राज्यों की झांकियां भी निकलीं और शक्ति प्रदर्शन किया गया.गणतंत्र दिवस की समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ...
आइये,इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम भारत के समस्त नागरिकों को सामाजिक,आर्थिक और राजनैतिक न्याय दिलाने का प्रण ले और देश के लोकतंत्र को और सशक्त बनाने में अपना योगदान दें..।#HappyRepublicDay pic.twitter.com/DVId9uapZj — Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) January 26, 2020
मध्य प्रदेश: राजगढ़ में DM-SDM से कार्यकर्ताओं की झड़प के बाद बीजेपी क्या करेगी?

