The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • mp demands cycle stand for their cycles in parliament parking

सांसदों की साइकिल में हवा तक सुरक्षित नहीं

पांच सांसद साइकिल से संसद आते हैं. सबको शिकायत है. उनकी साइकिल के साथ कांड होते हैं. कभी हवा निकल जाती है कभी हैंडल मुड़ जाता है.

Advertisement
Img The Lallantop
केंद्रीय मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल
pic
आशुतोष चचा
11 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 11 अप्रैल 2016, 05:46 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
देश की हवा खराब है. जब सांसदों की साइकिल की हवा सुरक्षित नहीं तो पब्लिक का क्या होगा. पांच सांसद साइकिल से संसद पहुंचते हैं. उनकी मुश्किलें पहले से ही कम नहीं हैं. चौक-चौराहों पर, गेट पर कार्ड दिखाना पड़ता है. कि साब जाने दो, अपन सांसद हैं. अब उनकी साइकिल के साथ भी क्रिमिनल एक्टिविटीज की जाने लगी हैं. दैनिक भास्कर में है ये खबर. कि सांसदों ने अपनी साइकिल में नेम प्लेट लगाना शुरू कर दिया है. लोग इस बात से हिचकते नहीं कि साइकिल सांसद की है. उसके साथ कांड कर देते हैं. राजस्थान के सांसद अर्जुन राम मेघवाल हैं. उनकी साइकिल की हवा जब तब निकाल देते हैं. कभी हैंडल मुड़ा हुआ मिलता है. लोकसभा सचिवालय से शिकायत कर चुके हैं. कहे हैं कि साइकिल स्टैंड बनवाया जाए हमारे लिए. अलग से साइकिल ट्रैक भी बने.

ये सांसद आते हैं साइकिल से

चलो गिनो. अर्जुन राम मेघवाल एक. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी दो. शाहजहांपुर से बीजेपी सांसद कृष्णराज तीन. एमपी के राज्यसभा सांसद अनिल माधव दवे चार. और गुजरात के बीजेपी सांसद मनसुख भाई पांच. सिर्फ पांच सांसद साइकिल से आते हैं. और इतनी सी साइकिलों की खटिया खड़ी रहती है. अर्जुन मेघवाल और मनसुख भाई ने झंझट से बचने के लिए नेम प्लेट लगा ली है.

लल्लन कहिस

लहर और हवा से सरकार बनाए हैं पीएम जी. प्लीज प्रशासन को सख्त निर्देश दें कि इन साइकिलों की हवा सलामत रहे.

Advertisement

Advertisement

()