The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • mp bhopal photographer Robbed another photographer along with his girlfriend

कैमरा खरीदने के पैसे नहीं थे तो गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर फोटोग्राफर को ही लूट लिया, ऐसे खुला मामला!

आरोपी के पास कैमरा और लेंस खरीदने के पैसे नहीं थे. इसलिए उसने अपनी गर्लफ्रेंड के जरिए पहले फोटोग्राफर को शूटिंग के लिए बुलाया था.

Advertisement
mp bhopal photographer Robbed another photographer along with his girlfriend
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है (फोटो: आजतक)
pic
अर्पित कटियार
16 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2025, 07:18 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) से लूट का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने फोटोग्राफर (Photographer) बनने की चाह में दूसरे फोटोग्राफर को ही लूट लिया. दरअसल, शख्स के पास कैमरा और लेंस खरीदने के पैसे नहीं थे. इसलिए उसने अपनी गर्लफ्रेंड के जरिए पहले फोटोग्राफर को शूटिंग के लिए बुलाया. फिर रास्ते में दोस्तों के साथ घात लगाकर लूट लिया. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और इस मामले का खुलासा किया. पुलिस ने शख्स के साथ उसकी गर्लफ्रेंड और दोस्तों को गिरफ्तार किया है. 

क्या है पूरा मामला?

आजतक की खबर के मुताबिक, ये मामला भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र का है. थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि 12 जनवरी को फरियादी अजय कुशवाह ने पुलिस को सूचना दी कि उसे एक युवती ने कॉल कर बर्थडे पार्टी में फोटो और वीडियो के लिए बुलाया था. इसके बाद शाम को जब फोटोग्राफर ने बैरसिया पहुंचकर युवती के नंबर पर कॉल किया. 

कॉल पर युवती ने नरसिंहगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के पास बुलाया. वहां पहुंचने पर एक शख्स मिला, जो फोटोग्राफर को देवलखेड़ा रोड पर लेकर गया. यहां शख्स के दोस्त पहले से ही घात लगाकर बैठे थे. जैसे ही फोटोग्राफर अजय कुशवाह वहां पहुंचा. तो शख्स ने दोस्तों के साथ मिलकर लूट शुरू कर दी. अजय ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसकी बाइक, कैमरा, लेंस, मोबाइल और वीडियोग्राफी का सामान छीन लिया. 

कैसे हुआ खुलासा?

इस मामले की जानकारी की मिलने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की. थाना प्रभारी अरुण शर्मा और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची. इसी इलाके में पुलिस को एक CCTV हाथ लगा. जिसकी फुटेज खंगालने पर पुलिस को एक सफेद रंग की संदिग्ध कार नजर आई. जिस वक्त ये घटना घटित हुई. उस वक्त ये कार कैमरे में आते-जाते दिखी. पुलिस को जब शक हुआ तो पुलिस ने जासूस लगाए.  

14 जनवरी को एक मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी लूट का सामान बेचने के लिए बैरसिया आ रहे हैं. इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत मुखबिर द्वारा बताए गए रास्ते की घेराबंदी की. जैसे ही सफेद रंग की कार और बाइक आई. पुलिस ने उन्हें तुरंत दबोच लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कैमरा, दो लेंस, एक प्लस लाइट स्टैंड, सॉफ्ट बॉक्स, बैटरी, मोबाइल फोन, बाइक के साथ-साथ लूट में इस्तेमाल की गई कार जब्त की है.

ये भी पढ़ें: लूट का नया तरीका! लड़की के कपड़े पहनकर ट्रक रुकवाते, झाड़ियों के पीछे ले जाते, फिर पूरा गैंग मिलकर...

फोटोग्राफर बनना चाहता था आरोपी

थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी अनिकेत ने पूछताछ के दौरान कुबूल किया है कि वह फोटोग्राफर बनना चाहता था. लेकिन उसके पास कैमरा खरीदने के लिए पर्याप्त रुपये नहीं थे. जिसके बाद उसने ये समस्या अपनी गर्लफ्रेंड को बताया और उसके साथ मिलकर लूट का प्लान बनाया. प्लान के मुताबिक, लड़की ने फोटोग्राफर अजय को कॉल कर शूटिंग के लिए बैरसिया बुलाया. इस दौरान अनिकेत और उसके साथी खालिद खां, अनिल, बंटी और राजेश ने मिलकर देवलखेडा रोड पर फोटोग्राफर को लूट लिया. 

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

वीडियो: लूट, हत्या, अप्राकृतिक सेक्स… 18 महीनों में 11 लोगों का मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

Advertisement

()