The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Mother Video Calls Her Covid Deceased Son Outside Ahmedabad Civil Hospital

बेटे को कोरोना से मरे 6 महीने गुजर गए, मां आज भी उसे फोन कर पूछती है- कैसे हो बेटा

दिल नहीं मानता कि बेटा चल बसा.

Advertisement
Img The Lallantop
सितंबर में हुई थी 30 साल के बेटे की कोरोना से मौत. तब से गाहे-बगाहे मां अस्पताल के बाहर आकर वीडियो कॉल करती है. (बाईं वाली फोटो TOI से है और दाईं वाली सोशल मीडिया से ली गई है.)
pic
मुरारी
21 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 21 अप्रैल 2021, 10:40 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
गुजरात का अहमदाबाद. यहां 1200 बेड का कोविड हॉस्पिटल है. कुछ दिन पहले इस अस्पताल के बाहर खड़ी दर्जनों एंबुलेंसों ने सुर्खियां बटोरी थीं. अस्पताल में सभी बेड भर गए थे, इसलिए एंबुलेंस में ही कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज किया जा रहा था. अब इसी अस्पताल के बाहर एक बूढ़ी मां देखी गईं. नाम है पूनम सोलंकी. वो फोन पर अपने बेटे महेंद्र से वीडियो कॉल पर बात करती रहती हैं. वो महेंद्र, जिसकी छह महीने पहले कोरोना से मौत हो चुकी है. लेकिन मां का दिल नहीं मानता कि उसका 30 साल का जवान बेटा अब इस दुनिया में नहीं है.
वीडियो कॉल कर पूनम अपने बेटे महेंद्र से पूछती हैं-
Image embed
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में पूनम सोलंकी के बारे में बताया है. अखबार के मुताबिक, दुनिया छोड़ चुके बेटे से बात करते हुए पूनम की आंखों में प्यार झलकता है. वो रह-रहकर अपने बेटे को दुआएं देती हैं. करीब पांच मिनट तक पूनम अपने बेटे से बात करती रहती हैं. आखिर में ये कहते हुए फोन रख देती हैं कि बेटा जल्दी से ठीक होकर घर वापस आ जा. दिल नहीं मानता कि बेटा चला गया दरअसल, पूनम को फोन पर वीडियो रिकॉर्डिंग दिखाई जाती है. ये वो आखिरी वीडियो रिकॉर्डिंग है, जिसमें कोरोना से जूझते हुए महेंद्र ने सितंबर में अपनी मां से आखिरी बार बात की थी. इस बारे में पूनम के एक रिश्तेदार ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया-
Image embed
कोरोना से हो रही मौतों से बहुत से लोगों को सदमा पहुंचा है. अचानक से उनका कोई अपना बीमार हो जाता है. बीमारी से लड़ते-लड़ते उसकी मौत हो जाती है. फिर कोविड-19 के प्रोटोकॉल्स ऐसे हैं कि लोग ठीक तरीके से अंतिम संस्कार तक नहीं कर पाते. ऐसे में बहुत से लोग ये स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि उन्होंने सच में किसी अपने को हमेशा के लिए खो दिया है.
Image embed

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के बाहर रोते एक मृतक के रिश्तेदार. (तस्वीर- पीटीआई)

ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. अहमदाबाद में हाल ही में एक बैंक कर्मचारी की पत्नी की मौत कोरोना से हो गई. लेकिन उस बैंक कर्मचारी ने कभी ये नहीं माना. उसे लगा कि पत्नी अपने भाई के यहां गई है और थोड़े दिन में वापस आ जाएगी. वो अपनी पत्नी के कपड़े फोल्ड करता और प्लान बनाता कि दोनों साथ मिलकर आगे क्या करेंगे. अपनी पत्नी को रोज फोन भी करता.
कोरोना वायरस हमारे शरीर के लिए जितना घातक है, उतना ही घातक यह मेंटल हेल्थ के लिए भी है. अचानक से किसी अपने का चला जाना, जहन में एक खालीपन सा छोड़ जाता है. ऐसे में जरूरी है कि हम एक-दूसरे से बात करते रहें. जरूरी पड़ने पर डॉक्टरी सहायता लें.

Advertisement

Advertisement

()