The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • mother rat fights to snake to rescue her mousekin

सांपनाथ, चुहिया मम्मी के रहते बच्चे को दांत मत लगाना

सती सावित्री की कहानी का नया वर्जन आया है. इसमें चूहे की मां बच्चे को बचाने के लिए यमराज सांप से लड़ गई.

Advertisement
pic
6 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 6 जुलाई 2016, 06:25 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
सती सावित्री की कहानी याद है. सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लाने के लिए यमराज से लड़ जाती है. वो कहानी माइथॉलजी से आती है. सच्ची है कि नहीं पता. लेकिन यहां एकदम सच्ची कहानी सुना रहे हैं. सुना नहीं दिखा रहे हैं. ये वीडियो देख लो. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/culturaveg/videos/1308784239135704/?__mref=message_bubble"] साहब आजकल आदमी कित्ती जल्दी डिप्रेसन में आता है. कितनी जल्दी हार मान लेता है. अप्रेजल नहीं हुआ तो मैयत पसर गई. 99 परसेंट नंबर नहीं आए तो सुसाइड कर लिया. नौकरी नहीं लगी तो मौत गले लग गई. तो वक्त आ गया है कि आदमी अब इस चूहे से कुछ सीखे. ये तो पता ही होगा कि चूहा सांप का खाना है. पूरी जिंदगी सांप से भागते भागते बीतती है. लेकिन यहां उल्टा हो गया. चूहा सांप के पीछ भाग रहा है. उससे अपना बच्चा छुड़ाने के लिए. और कमाल देखो कि उसकी जीत भी हुई. सांप बच्चे को छोड़ भागा और उसको बचाने में कामयाब रहा चूहा. देखो, और अब कभी मुंह लटका के न बैठना.

Advertisement

Advertisement

()