26 जुलाई 2008. इसी दिन गुजरात का अहमदाबाद दहल गया था. बम धमाकों से. 90 मिनट तकलगातार एक के बाद एक हुए बम धमाकों से. 16 बसों में हुए इन घमाकों में 56 लोग मारेगए थे. 200 के करीब घायल हुए थे. जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिदीन ने ली थी.मास्टरमाइंड माना जा रहा था अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर. अब इसी तौकीर कोदिल्ली पुलिस ने धर दबोचा है. गाजीपुर इलाके से. वो दिल्ली में अपने एक साथी सेमिलने आया था. कुछ बड़ा करने की फिराक में था. ऐसे में 26 जनवरी से पहले येगिरफ्तारी बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. जान लीजिए कौन है ये अब्दुल सुभान-# अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर कोई छोटा-मोटा आतंकी नहीं है. उसे भारत का बिनलादेन भी कहा जाता है. पेशे से इंजिनियर इस आतंकी को बम बनाने में महारत हासिल है.# सुरक्षा एजेंसियों को अहमदाबाद घमाकों के अलावा 11 जुलाई 2006 को मुंबई में हुएट्रेन ब्लास्ट में इसकी तलाश थी. दिल्ली, बेंगलुरु में हुए धमाकों में भी उसका हाथबताया जाता है.गुजरात में 2008 में हुए थे सीरियल ब्लास्ट.# इंडियन मुजाहिदीन के सारे ऑनलाइन काम तौकीर ही करता है. वो आतंकी संगठन इंडियनमुजाहिदीन का संस्थापक भी है. एनआईए ने इस पर चार लाख रुपये का इनाम भी रखा हुआ है.इसको कई राज्यों की पुलिस तलाश रही थी. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है. उसे 14दिन के लिए हिरासत में लिया गया है. दिल्ली में 26 जनवरी से पहले रेल अलर्ट घोषितकर दिया गया है.# दिल्ली पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो उसके पास से 9 एमएम की पिस्टल, 5 गोलियां मिलीहैं. पुलिस के मुताबिक सिमी के आतंकियों को ट्रेंनिंग यही देता था. इंडियनमुजाहिदीन का सबसे बड़ा फंड रेजर भी यही था.# कुरैशी कई टॉप आईटी कंपनीज में नौकरी कर चुका है. उसे अच्छी खासी सैलरी मिलती थी.पढ़ाई-लिखाई भी अच्छे स्कूलों से की है. मगर इसके बाद उसने आतंक की राह पकड़ ली.# पुलिस के मुताबिक, पिछले कई सालों से फर्जी डॉक्युमेंट्स पर वो नेपाल में रह रहाथा. 2 साल पहले नेपाल के रास्ते सऊदी अरब भी गया था. जब उसे लगा कि सिमी-इंडियनमुजाहिदीन की लीडरशिप खत्म हो चुकी है तो वह संगठन को रिवाइव करने भारत आया था.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें-वो ईरान को हाफ पैंट से बुर्के तक लाया और फिर न्यूक्लियर बम पर बैठाकर चला गयाअलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लड़के की बंदूक के साथ तस्वीर, सच क्या है?रामायण में सीता का रोल करने वाली अब आतंकवादी की पत्नी बनेंगीअलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में चोर रुकते हैं क्या, SP ने पूछा हैलल्लनटॉप वीडियो देखें-