क्रिकेट की अब तक की सबसे बड़ी पहेली सुलझ गई है मितरों
खुद ही बताइए- ये आउट है या नॉट आउट?
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
क्रिकेट के कई नियम बहुत आसान हैं. वहीं कुछ तो अजीबोगरीब भी हैं. नियमों को लेकर कई कन्फ्यूजन भी हैं. ऐसी ही एक कन्फ्यूजन हमेशा ये भी बनी रही है कि बल्लेबाज कब कब आउट दिया जाता है. यानी जब गेंद स्टंप्स पर लगे और बेल्स गिरें तब या किसी और स्थिति में भी. जैसे कि कई बार हुआ है कि गेंद स्टंप्स पर लगी और बेल्स नहीं गिरी, उस स्थिति में बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जाता है.
लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-
अब इसी पहेली को आईसीसी ने बेहद आसान तरीके से सुलझा दिया है. लीजिए आप भी समझ लीजिए. एक बल्लेबाज दो ही स्थिति में आउट दिया जाएगा. क्रिकेट की रूलबुक का नियम 29.11 कहता है कि दो स्थितियों में ऐसा हो सकता है- पहली- गेंद स्टंप्स पर लगे और बेल्स गिर जाएं. दूसरी- गेंद स्टंप्स पर लगे और चाहे बेल्स न भी गिरें मगर एक स्टंप उखड़ जाए. अब ये स्वभाविक है कि ऑफ या लेग स्टंप उखड़ेगी तो बेल्स भी गिर ही जाएंगी. मगर मिडिल स्टंप उखड़ने पर हो सकता है कि बेल्स न भी गिरें जैसा कि इस तस्वीर में दिख रहा है. इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि मान लीजिए किसी फील्डर ने थ्रो फेंका और स्टंप्स पर गेंद लगी और बेल्स गिर गईं. इतने में गेंद ओवर थ्रो के लिए चली गई और रनर्स भागने लगे. अब जब फील्डर ने दोबारा उसी एंड पर गेंद फेंकी तो कीपर या फील्डर स्टंप्स उखाड़कर आउट करने की कोशिश करता है. इससे साफ है कि क्रिकेट नियमों में या तो बेल्स गिराओ या फिर स्टंप उखाड़ो का नियम चलता है. जैसा कि इस वीडियो में दिख रहा है-Out, or not out? pic.twitter.com/1gDMP11rCn
— ICC (@ICC) March 24, 2019
लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-

