अपने यहां पंगा बहुत था. कि यार अपने नेता लोग बोलते तो अच्छा हैं पर अंग्रेजन कीतरह फिट-फाट नहीं रहते. ना एक्सरसाइज़ करेंगे, ना कमर हिलाएंगे. तोंद लेकर टहिलतेरहेंगे. पुतिनवा की फिटनेस देखो. ओबामा को देखो. कूदते फांदते रहते हैं.बच्चा-बुतरू के सामने खुद बच्चा बन जाएंगे. हमारे यहां ऐसे नेता काहे नहीं होते किकभी कभी दौड़ते हुए दिख जाएं. आप भी ऐसा सोचते थे? लेओ भइया तलाश पूरी हुई गई. किरणरिजिजू ने ट्विटर पर एक वीडियो गिरा दिया है, जिसमें वो मशीनों से लड़ते नजर आ रहेहैं. मतलब, फिटनेस के लिए वर्कआउट. वीडियो देखो, लवका ले जाएगी.https://twitter.com/KirenRijiju/status/789713010310774784 44 साल के किरण रिजिजूमोदी सरकार में गृह राज्य मंत्री हैं. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'नौजवानों केलिए संदेश: वर्कआउट के लिए समय निकालें. स्वस्थ मस्तिष्क के लिए फिट रहें, ड्रग्ससे दूर रहें, स्वस्थ जीवन जिएं. हेल्थ इज वेल्थ.' इससे पहले शुक्रवार को उन्होंनेफोटो भी डाली थी वर्कआउट की. ओलंपियन राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ के साथ जिम पहुंचेथे. https://twitter.com/KirenRijiju/status/789519194660274176 किरण रिजिजू कीफिटनेस का एक नमूना आप यहां भी देख सकते हैं. 34 पुश अप मारे थे मंत्री महोदय ने.https://www.youtube.com/watch?v=H8PBrhCdl5s बाकी बातें ठीक हैं. पर आपकी फिटनेससलामत रहे, सर.