देश में महज एक दिन में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 17 नए मामले सामने आए हैं. रविवार कोकोरोना के इस नए वैरिएंट के राजस्थान (Rajasthan) में 9, महाराष्ट्र में 7 औरदिल्ली में एक केस रिपोर्ट हुआ है. इसके साथ ही अब देश में ओमिक्रॉन के कुल मामलोंकी संख्या 21 हो गई है. राजस्थान में सबसे ज्यादा मामले इंडिया टुडे की रिपोर्ट केमुताबिक राजस्थान के जयपुर (Jaipur) में ओमिक्रॉन वेरिएंट के अब तक सबसे ज्यादामरीज मिले हैं. यहां एक ही परिवार के 9 सदस्य संक्रमित पाए गए हैं. बीते हफ्ते हीये परिवार दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से जयपुर आया था. इसके बाद इस परिवार केचार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इनमें 8 साल की एक बच्ची भी शामिल है. राजस्थानके चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार और उनकेसंपर्क में आए 34 लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग (Genome Sequencing) के लिएभेजे गए थे. जिनमें से 5 और लोगों में ओमिक्रोन वैरिएंट मिला है. महाराष्ट्र सेसामने आए 8 केस आजतक के मुताबिक महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमितमरीजों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है. रविवार, 5 दिसम्बर को ही 7 नए मामले सामने आएहैं. इनमें हाल ही में नाइजीरिया (Nigeria) से लौटे एक परिवार के 6 लोग शामिल हैं.24 नवंबर को एक 44 साल की महिला नाइजीरिया से अपनी दो बेटियों के साथ पुणे (Pune)के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में अपने भाई के घर आई थी. महिला की दोनों बेटियों की उम्र18 साल और 12 साल है. महिला के संपर्क में आने के बाद उसका भाई और उसकी 7 साल औरडेढ़ साल की बेटी को भी ये संक्रमण हो गया . अब तक महिला के संपर्क में 13 लोग आचुके हैं. सभी 13 लोगों की जांच कराई गई है. पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफवायरोलॉजी के मुताबिक मरीजों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है. इसके अलावा पुणे के हीएक 47 साल के व्यक्ति में भी ओमिक्रॉन संक्रमण पाया गया है. इससे पहले ठाणे केडोंबीवली इलाके में एक 33 वर्षीय व्यक्ति कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमितपाया गया है. ये व्यक्ति 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन (Cape Town) सेहवाई जहाज के जरिए मुंबई आया था. फिलहाल इसका इलाज कल्याण-डोंबीवली के कोविड केयरसेंटर में चल रहा है. वहीं, दिल्ली में रविवार को जो व्यक्ति ओमिक्रॉन से संक्रमितपाया गया है, वह तंजानिया (Tanzania) से दिल्ली (Delhi) आया था. इसकी उम्र 37 सालहै. दिल्ली में कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप से जुड़ा पहला मामला है. वैक्सीन कीदोनों डोज लगवा चुके लोग भी संक्रमित राजस्थान के 9 और महाराष्ट्र के 8 मामलों केअलावा देश में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो मामले गुरुवार 2 दिसम्बर कोकर्नाटक में सामने आए थे. शनिवार 4 नवंबर को गुजरात में 72 वर्षीय एक एनआरआई (NRI)और महाराष्ट्र के ठाणे में 33 वर्षीय एक व्यक्ति को ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गयाथा. महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मिले 8 मरीजों में से 4 को कोरोनावैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है. दिल्ली में जो संक्रमित मिला है, वो भी पूरी तरहवैक्सीनेटेड है. इससे पहले कर्नाटक में जो दो केस मिले थे, उन दोनों को भी वैक्सीनकी दोनों डोज लग चुकी हैं. इन मामलों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ओमिक्रॉनवेरिएंट वैक्सीन को आसानी से चकमा देने में सक्षम है. और इसलिए वैक्सीन लगवा चुकेलोगों को भी एहतियात बरतने की जरूरत है.