नहीं मिला स्निफर डॉग तो अपने टॉमी को तलाशी में लगा दिया
टॉमी बिना ट्रेनिंग और एक्सपीरिएंस के पहुंच गय सर्च ऑपरेशन में
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पता नहीं ये डिपार्टमेंट की कमजोरी है, कि प्रशासन की लापरवाही या फिर SHO साहब को फर्ज निभाने की एक्स्ट्रा सनक. डिपार्टमेंट ने खोजी कुत्ता नहीं मुहैया कराया तो अपना पालतू कुत्ता लेकर जुट गए अभियान में. ये कारनामा किया मुरादाबाद में SHO राकेश वशिष्ठ ने.
पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ. सुरक्षा एजेंसियां हर लेवल पर जांच और तलाशी कर रही हैं. उसी वजह से यू पी के कई जिलों में एलर्ट जारी है. पुलिस को बोला गया है कि वो स्निफर डॉग्स ले जाकर बस और रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दें. मुरादाबाद के SHO राकेश वशिष्ठ ने भरसक खोजी कुत्ता खोजा. लेकिन वो मिला नहीं. तो अपने टॉमी को लेकर बस अड्डे पर तलाशी लेने लगे.
टॉमी जर्मन शेफर्ड नस्ल का जबराट कुत्ता है. लेकिन उसे इस काम की ट्रेनिंग और एक्सपीरिएंस कुछ भी नहीं था. थोड़ी देर में बौराने लगा. उठापटक मचा दी पूरे इलाके में. साथ में वशिष्ठ का बेटा भी आया था. वो भी कुत्ते के साथ तलाशी अभियान में जुटा था.
इस कुत्ते के प्रोग्राम की फोटो और वीडियो खींच कर अधिकारियों को भेजे गए. अधिकारी बमक गए. SSP नितिन तिवारी ने कहा कि ये SHO की गलती है. उन्होंने स्निफर डॉग की जगह कोई दूसरा कुत्ता इस्तेमाल किया. जांच शुरू हो गई है.
अपनी सफाई वशिष्ठ ने दी. कहा कि तलाशी अभियान के दौरान मेरा बेटा और टॉमी घर से आ गए थे. वो बस मेरे साथ थे और कुछ नहीं.
मुरादाबाद पुलिस के पास बम खोजने वाले सिर्फ दो स्निफर कुत्ते हैं. वक्त पड़ने पर उनसे ही काम निकाला जाता है.

