The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Mood of The Nation 2021 by India Today: How the Narendra Modi Government is doing?

मूड ऑफ द नेशन सर्वे: अगर आज चुनाव हों तो क्या मोदी 2019 का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे?

कोरोना काल में पीएम मोदी के काम को लोग कैसे आंकते हैं?

Advertisement
pic
21 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2021, 02:07 AM IST)
Img The Lallantop
सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को सरकार ने 22 जनवरी को जो प्रस्ताव दिया था, वह अब भी बरकरार है. (फाइल फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडिया टुडे कार्वी इनसाइट्स मूड ऑफ द नेशन सर्वे के मुताबिक पीएम मोदी ने कोरोना वायरस महामारी को बेहतर तरीके से डील किया है. सर्वे में शामिल 23 फीसद लोगों ने कोरोना के दौरान पीएम मोदी के काम को बहुत अच्छा और 50 फीसद लोगों ने अच्छा बताया है. 18 फीसद लोगों ने पीएम के काम को औसत, 7 फीसद ने खराब और 2 फीसद ने बहुत खराब बताया है.   अगर आज चुनाव हुए तो किसकी सरकार बनेगी? अगर आज चुनाव हों तो बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए 321 सीटें जीत सकती है. कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए 94 सीटों पर सिमट सकती है. अन्य के खाते में 129 सीटें जा सकती हैं. वोट फीसद की बात करें तो NDA को 43, UPA को 27 और अन्य को 30 फीसद मिल सकते हैं. कोरोना और वैक्सीन को लेकर क्या है लोगों की राय? कोरोना वैक्सीन लगवाने के सवाल पर 76 फीसद लोग वैक्सीन लगवाने के पक्ष में हैं और 21  फीसद लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाने की बात कही है. 92 लोगों ने कहा कि कोरोना वैक्सीन फ्री में दी जानी चाहिए तो 7 फीसद लोगों ने कहा वैक्सीन फ्री में नहीं दी जानी चाहिए. सर्वे में 7 फीसद लोगों ने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे. वहीं 92 फीसद लोगों ने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हुए हैं. कोरोना से संक्रमित होने पर 61 फीसद लोगों ने सरकारी अस्पताल का रुख किया तो 24 फीसद लोग प्राइवेट हॉस्पिटल गए. 12 फीसद लोगों ने बताया कि वह किसी भी अस्पताल नहीं गए. नए कृषि कानूनों पर क्या है लोगों की राय? सर्वे के मुताबिक़ 34 फीसद लोगों ने माना है कि तीनों नए कृषि कानून किसानों के लिए मददगार हैं. वहीं 32 फीसद लोगों ने माना है कि इस कानून से उद्योगपतियों को फायदा पहुंचेगा. इसके अलावा 25 फीसद लोगों ने माना है कि किसानों और उद्योगपतियों दोनों को फायदा होगा. किसान आंदोलन पर केंद्र सरकार के रुख को 16 लोगों ने बहुत अच्छा, 39 फीसद लोगों ने अच्छा और 25 फीसद लोगों ने संतोषजनक बताया है. वहीं सरकार के रुख को 12 फीसद लोगों ने ख़राब और 4 फीसद लोगों ने बहुत ख़राब बताया है. इकॉनमी को लेकर लोगों ने क्या कहा? कोरोना वायरस से दुनिया भर के देशों की इकॉनमी पर असर पड़ा है और लोगों की आमदनी घटी है. कोरोना से इकॉनमी पर असर पर 66 फीसद लोगों ने कहा कि उनकी आमदनी घटी है. 19 फीसद लोगों ने कहा कि उनकी नौकरियां गई हैं. 12 फीसद लोगों ने बताया कि कोई बदलाव नहीं हुआ है. सिर्फ 3 फीसद लोगों ने माना कि आमदनी बढ़ी है. कैसे किया गया सर्वे? मूड ऑफ दे नेशन के सर्वे में 3 जनवरी 2021 से 13 जनवरी 2021 के बीच लोगों की राय ली गई. सर्वे में कुल 12,232 लोग शामिल हुए. इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के 67 फीसद और शहरी क्षेत्रों के 33 फीसद लोग शामिल थे. सर्वे में 19 राज्यों के 97 संसदीय क्षेत्र और 194 विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया है.

Advertisement

Advertisement

()