मम्मी को पलेछान कलते तिड़कों का वीडियो देखो
मम्मी का जी हलकान रहता है एक्कै बच्चे में. दिन भर की कसरत. चार ठो हों तो ये हाल होता है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ये वीडियो देखो. बहुतै मजेदार. 6 दिन में 8 लाख लोग देख चुके हैं यूट्यूब पर. हमको लगा कि आपको भी देखना चाहिए. काहे कि इसमें बड़े क्यूट से लेकिन घणे शैतान बच्चे हैं. जिनके बीच फंस गई है उनकी मम्मी. तीन तिड़क्के बच्चे हैं. एक है दो साल का. मम्मी उनको सुलाने की तैयारी कर रही हैं. बच्चे मां को हिलाने को तैयार बैठे हैं. देखो वीडियो और सुपर मम्मी की प्रॉब्लम महसूस करो.
https://www.youtube.com/watch?v=Pa0wXSh4I34
फिल्म इंडस्ट्री में एक ही महान मम्मी है. जिसके जान नोचने को तीन बच्चे एक साथ पैदा हुए. वो हैं फराह खान. ऐसी ही छीन झपट से उनको भी दो चार होना पड़ता होगा. जब वो कहते होंगे "मुझे मम्मा के पाछ लहना है"



