The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Mom order his son to bring fruits with only emojis WhatsApp chat Viral

मां को बाजार से फ्रूट्स मंगवाने थे, बेटे को ऐसा मैसेज किया, वायरल हो गया!

हर कोई अडवांस हो गया है

Advertisement
Viral Chat Tweet
बाईं फोटो (वायरल ट्वीट), दाईं फोटो (सांकेतिक)
pic
रवि पारीक
25 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023, 04:46 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सोशल मीडिया आने के बाद से लोगों की जिंदगी आसान हुई है. धीरे-धीरे बड़े-बुजुर्ग भी टेक्नॉलजी को अपनाने में लगे हैं. पोते-पोतियां अपने दादा-दादी को वॉट्सऐप सिखा रहे हैं. दादा-दादी उसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं. गुड मॉर्निंग और इवनिंग मैसेज भेजने के अलावा भी. इससे जुड़ी कई सारी खबरें वायरल (Social Media Viral News) होती रहती हैं. कई बार तो ऐसा मैसेज वायरल होता है कि लोगों की हंसी छूट जाती है. अब एक लड़के का ट्वीट काफी (Mom's Unique Way To Send Message To His Son Viral) देखा जा रहा है.

इस लड़के ने अपने ट्वीट में एक वॉट्सऐप चैट का स्क्रीन शॉट शेयर किया है. साथ में दावा किया कि ये उसकी अपनी मां के साथ बातचीत है. मां ने लड़के को ऐसा मैसेज भेजा कि वो वायरल हो गया. मां को लड़के से खीरा, तरबूज, सेब समेत कई सारे फल मंगवाने थे. मां ने फलों के बारे एक शब्द भी नहीं लिखा. सिर्फ उनकी इमोजी बनाकर सेंड कर दी. यही स्क्रीन शॉट लड़के ने ट्विटर पर शेयर कर दिया. साथ में लिखा कि आप भी इमोजी का इस्तेमाल करते होंगे लेकिन क्या आप मेरी अम्मा जितना कुशलता से इमोजी का इस्तेमाल कर सकते हैं?' ये ट्वीट वायरल है. पहले आप भी देखिए...

Embed

इस ट्वीट पर कई रिप्लाई आए हैं. लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कह रहे हैं कि मां-बेटे में ऐसा ही रिश्ता होना चाहिए.' किसी ने लिखा कि उनकी मां भी ऐसा ही करती है.' एक ने लिखा कि ये बहुत प्यारा है.' किसी ने लिखा कि मेरी मां भी ऐसे ही करती हैं.' कुल मिलाकर लोगों को तो ये ट्वीट काफी पसंद आ रहा है और वे इस पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: महिलाओं ने बेंगलुरु साड़ी सेल में किया झगड़ा, सोशल मीडिया ने नफ़रत दिखा डाली

Advertisement

Advertisement

()