इस्लाम धर्म के रखवालों को एक और टाइमपास मिल गया है. जम के स्क्रीनशॉट शेयर किए जारहे हैं गूगल वाले ज्ञान के. लंबी लंबी नसीहतें दी जा रही हैं. फिर से उनके निशानेपर हैं मोहम्मद शमी. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने फेसबुक पर एक फ़ोटो डाली है.जिसमें वो एक कुत्ते के साथ पोज़ कर रहे हैं. ऊपर लिखा है, 'लव डॉग्स'शमी का फेसबुक पोस्टकुछ अति ज्ञानी लोग हर बार की तरह इस बार भी शमी को इस्लाम, शरीयत, कुरआन की दुहाईदेने लगे. अपने खेल और नमाज पर ध्यान देने की लंबी चौड़ी नसीहतें बघारने लगे.इंसान को जब कामयाबी मिल जाती है तो वो भूल जाता है वो क्या है. तुमको जहीर ख़ान औरइरफ़ान पठान से सीखने की जरूरत है.जुम्मा की नमाज पढ़ो पहले.अभी बीवी का मैटर झेल चुके हो.. अब डॉगी वहींं कुछ ने शमी को डिफेंड तो किया. लेकिनअपने बड़बोलेपन में वो भूल गए कि उनका लहजा, उनका रवैया भी उन ठेकेदारों से बेहतरनहीं, जिनको हर बात पे ईमान का झंड़ा ऊपर करने की चुल्ल मची रहती है. इन दूसरी तरफवालों ने इसे इस्लाम को गरियाने का मौक़ा जाना.भाई कुत्ते की पिक्चर मत डालो अपने मुल्ला भाई नाराज हो जाएंगे. फिर कोई न कोई फ़तवादे देंगे ये बोल के कि इस्लाम में कुत्ता पालना मना है और फोटो खींचना तो बहुत बड़ागुनाह है.जिन मुसलमानों को ये पिक बुरी लग रही है, इतना इस्लाम को फॉलो करते हो तो शर्ट मतपहनो. फोन, कंप्यूटर, इंटरनेट यूज़ मत करो, क्योंकि ये सब आपके मुताबिक क़ाफ़िरोंने बनाया है.शमी के इस समय के पोस्ट से कुछ लोगों को मिर्ची लगी और उन लोगों का पोस्टो को पढ़कर मजा आ रहा है इसीलिए भाइयों मजा लो...मेरे ही पीछे क्यों पड़े हो सबअगर धर्म पर अपना एकाधिकार मानने वाले खलियर लोग शमी की ज़बरदस्ती खिंचाई कर ठीक कामनहीं कर रहे हैं तो आपका भी लहजा कुछ अच्छा नहीं. आप भी वही मुल्ला, धर्म, इस्लामको बीच में लाकर गंध फैला रहे हो.पहले भी ऐसे शमी को उनकी पत्नी हसीन जहां के साथ फ़ोटो डालने पर कचरने की कोशिश कीगई थी. जिसका शमी ने भी सीना चौड़ा करके करारा जवाब दिया था. नए साल की मुबारकबादमें लगी फ़ोटो में भी इन सड़े दिमागों ने खुरपेंच निकाल ही लिया था.कुल मिलाके हम अपनी तरफ़ से यही कहना चाहते हैं कि भैया शमी कुत्ते के साथ फ़ोटोडालें, जिम में कसरत करते हुए बाइसेप्स दिखाएं या अपनी बीवी के साथ फ़ोटोशूट कराएं,वो उनकी अपनी ज़िंदगी है. जाओ तुम भी अपनी लाइफ़ में कुछ सार्थक कर लो. ज्यादा फ्रीटाइम हो तो जाओ अपना चौराहा बुहार आओ. फ़िर सेल्फ़ी खींचों. भारत स्वच्छ बनाओ.फे़सबुक पे डालो या इंस्टा पे. ऐश करो.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें-एक-एक को क्यों गालियां देते हो, ग्लोब पर ही बुर्का डाल दो नशमी ने ट्रोल करने वालों को ऐसी इनस्विंगर फेंकी है, समझ नहीं आ रहा खेलें या झेलेंबेटे के नाम पर बवाल करने वालों को इरफ़ान पठान ने कहा, 'जियो और जीने दो'