क्रिकेटर मोहम्मद शमी ट्विटर पर जमकर बॉलिंग कर रहे हैं. जिस तरह से वो हाल केदिनों में ट्विटर पर एक्टिव हुए हैं उससे लगता है कि उन्होंने धर्म के ठेकदारों कोबोल्ड करने की ठान ली है. उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी बीवी के साथ तस्वीर शेयर कीतो लोगों ने उन्हें नसीहतें देनी शुरू कर दीं कि औरत को कैसे रखना चाहिए. खूब उनकाट्रोल किया गया. लेकिन शमी धुरंधर बॉलर निकले. ऐसा जवाब दिया कि ट्रोल करने वालीपूरी टीम धराशायी हो गई. शमी ने करारा जवाब देते हुए कहा था, 'वह अच्छे से जानतेहैं कि उन्हें क्या करना है, लोगों को अपने अंदर झांकना चाहिए.' अब एक बार फिररविवार को शमी ने अपनी बीवी के साथ तस्वीर शेयर की. मगर ट्रोलबाज़ फिर आ गए. उनकी इसहरकत पर मुझे वही कहावत याद आ रही है क्या है वो सीधी, टेढ़ी, पूंछ...! खैर छोड़िएउसे. हम बात ट्रोलबाज़ों की कर रहे हैं. फिर वही घिसे-पिटे तर्क. औरत को ऐसे रखनाचाहिए. वैसे रखना चाहिए. शमी तुमने अपनी बीवी को बुर्का क्यों नहीं पहनाया. नुमाइशक्यों कर रहे हो. अपशब्द भी. क्यों भाई इतना करारा जवाब दिया था शमी ने. तब भी कुछअक्ल नहीं आई. अब तो कुछ नए तर्क लाए होते. क्या बार-बार मुंह लटका के रह जाते हो.शमी ने अपनी बीवी की तस्वीर के साथ लिखा, 'ना साथी है, ना हमारा है कोई, ना किसी केहम, ना हमारा कोई, पर आपको देख कर कह सकते हैं एक प्यारा सा हमसफर है कोई. हैप्पीन्यू ईयर!'https://twitter.com/MdShami11/status/815269270451941376?ref_src=twsrc%5Etfw इसतस्वीर में शमी अपनी पत्नी हसीना बेगम के साथ नजर आ रहे हैं. मोहम्मद शमी के पितातौसीफ शमी ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी कि उनके बेटे को प्लानिंग के तहत निशानाबनाया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि हमें पता है कि इस्लाम क्या कहता है औरहमें किसी की सलाह की जरूरत नहीं है. ट्रोल, ट्रोल. ट्रोल...! पता नहीं लोग कितनाठाली हैं. जो दूसरों की जिंदगी में ताक झांक करते फिरते हैं. मेरी तो समझ नहीं आताकि अगर कोई अपनी मर्ज़ी से जी रहा है तो उससे इस्लाम कैसे खतरे में आ जाता है. औरफिर उस बंदे को गालियां देकर कैसे इस्लाम को बचा लिया जाता है. बड़ा झोल है भाई.ट्विटर पर अतीक सिद्दीकी ने लिखा, राजपूत औरत को 'हया' और 'पर्दा' करना चाहिए. मगरतुम कुछ पैसों के लिए अपनी बीवी की ख़ूबसूरती को दिखा रहे हो. शेम ऑन यू.' एक दूसरेट्वीट में उसने कहा कि सऊदी में रेप की घटना जीरो है.https://twitter.com/AteeqSiddiqui2/status/815453490948423680 अतीक सिद्दीकी कोजवाब देते हुए अलोक ने लिखा, 'क्योंकि सऊदी में रेप को साबित करने के लिए 4 आदमियोंकी गवाही चाहिए. जिस वजह से जीरो है. अलोक ने ट्विटर पर एक मीम भी अपलोड किया,जिसमें उन्होंने कहा कि ये कपड़ों की वजह नहीं है बल्कि लोगों की सोच पर डिपेंड करताहै. https://twitter.com/khantauhid00/status/815297661968519168 प्रखर सक्सेना नेतौहीद खान की वॉल का स्क्रीन शॉट लगाकर जवाब दे दिया. क्योंकि तौहीद शमी को जन्नतकी फ़िक्र करने को कह रहे थे. जबकि उनके स्टेटस में लिखा शेर बता रहा है कि उन्हेंस्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की बिल्कुल भी फ़िक्र नहीं.https://twitter.com/prakharevol/status/815459091569000450 लोगों ने शमी का बचावतो किया, मगर उन्हीं ट्रोलबाज़ों की तरह अपनी गलत सोच को भी दिखाया. जिस तरह कुछमूर्ख लोग शमी को ट्रोल कर रहे थे. तो उसी तरह कुछ बेवकूफ इस्लाम को बुरा कहने लगे.अगर शमी को ट्रोल करने वाले इसलिए गलत हैं कि वो उन्हें उनकी मर्ज़ी के मुताबिक नहींजीने दे रहे तो फिर इस्लाम को बुरा बताने वाले कैसे सही हो सकते हैं.https://twitter.com/raghav_chadhaa/status/815541468794388480 राघव चड्ढा के ट्वीटका जवाब दिया स्वराज बिक्रम ने. लिखा, 'किसी धार्मिक किताब का मजाक नहीं उड़ानाचाहिए.' https://twitter.com/swarajbikram008/status/815589404169408512 अभी दो दिनपहले क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी ट्रॉल के शिकार हुए हैं. कैफ ने अपने वर्कआउट की चारफोटो पोस्ट की जिसमें वो सूर्य नमस्कार भी कर रहे थे. ट्वीटर पर लोगों ने उनकोगालियां दीं, क्योंकि उनके ऐसा करने से इस्लाम खतरे में आ गया था. और गालियां देकरउन्होंने बचा लिया. कैफ ने कहा, 'इन सभी चारों फोटों में मेरे दिल में अल्लाह है.समझ नहीं सकता कि कोई व्यायाम, सूर्य नमस्कार या जिम करने से धर्म का क्या लेनादेना है. इससे सभी को फायदा होता है.' जब शमी को पिछली बार ट्रोल किया गया था उसवक्त कैफ ने मोहम्मद शमी का सपोर्ट किया था. उसके बाद कैफ को अपनी मां को रिक्शे सेरेलवे स्टेशन छोड़ने जाने पर भी ट्रोलबाज़ों का निशाना बनना पड़ा था.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ेंमोहम्मद कैफ ने वो बात कह दी, जिसपर हिंदू-मुस्लिम दोनों को अमल करना चाहिएबेटे के नाम पर बवाल करने वालों को इरफ़ान पठान ने कहा, 'जियो और जीने दो'आओ बेटा तैमूर, तुमको भी ऐसे ही आना थातैमूर नाम से दिक्कत है तो याद कर लो, निर्भया के बलात्कारी का नाम राम सिंह था